नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार और भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन छपरा जिले की मढ़ौरा सीट से रद्द कर दिया गया है। सीमा सिंह ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा था और चिराग पासवान की पार्टी से चुनाव लड़ रही थीं।
यह भी पढ़ें: 28 लाख दीपों से जगमगाएंगे सरयू के घाट, इतिहास रचने को तैयार राम नगरी
नामांकन जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने सीमा सिंह के नामांकन पत्र में कुछ तकनीकी गलतियां पाई, जिसके कारण उनका नामांकन अमान्य कर दिया गया। अब मढ़ौरा विधानसभा सीट पर NDA की स्थिति कमजोर हो गई है। इस सीट पर पहले NDA और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होना था, लेकिन सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने के बाद अब यह मुकाबला आरजेडी और जनसुराज पार्टी के बीच रहेगा। आरजेडी के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार राय इस क्षेत्र के वर्तमान विधायक हैं और वे बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
सीमा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने आई थीं। उन्होंने नौवीं कक्षा पास की है और ठाणे के एक स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। इस घटना से NDA को मढ़ौरा सीट पर बड़ा नुकसान हुआ है क्योंकि अब उनकी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव से बाहर हो गया है।
एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) ने सीटों का बंटवारा रविवार को किया था। इसमें बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं। जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। इसके अलावा, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतदान के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 243 सीटों के लिए मतदान होगा और यह तय करेगा कि आने वाले समय में बिहार की सत्ता किसके हाथ में होगी।
यह भी पढ़ें:
Video : बरनाला नगर कौंसिल ने अवैध कब्जे हटाए
मेष: दिन शुभ रहेगा...