चिनैनी: धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों को लेकर चिनैनी प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। आपको बता दें कि त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और खाद्य पदार्थों की अधिक बिक्री को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग, तहसील प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में टीमों ने मिठाई की दुकानों, किराना स्टोर्स और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, मिठाइयों की गुणवत्ता और निर्माण तिथि की गहन जांच की ताकि लोगों को मिलावटी या खराब सामग्री से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, 223 दिनों के बाद मैदान पर उतरे रोहित 8 रन बनाकर आउट
इसी के साथ, पटाखा विक्रेताओं के लिए भी प्रशासन ने सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। पटाखों की बिक्री के लिए मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पार्क, बस स्टैंड के पास एक विशेष स्थान निर्धारित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम सुरक्षा और व्यवस्था दोनों को ध्यान में रखकर उठाया गया है, ताकि अव्यवस्थित ढंग से पटाखों की बिक्री न हो और किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
अधिकारियों ने सभी दुकानदारों और विक्रेताओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है त्योहार खुशी का समय है, लेकिन सुरक्षा और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Video : दिवाली से पहले हुआ बड़ा हादसा, NH-34 पर बस में लगी आग
मेष: दिन शुभ रहेगा...