Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिलिए रियल लाइफ रैंचो से…लड़के ने स्टेशन पर कराई महिला की डिलीवरी, वीडियो कॉल पर थी डॉक्टर

October 19, 2025

मिलिए रियल लाइफ रैंचो से…लड़के ने स्टेशन पर कराई महिला की डिलीवरी, वीडियो कॉल पर थी डॉक्टर

वायरल न्यूज: मुंबई के राम मादर रेलवे स्टेशन से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां लेबर पेन से कराह रही महिला की एक लड़के ने वीडियो कॉल पर मौजूद अपनी महिला डॉक्टर दोस्त की मदद से डिलीवरी कराई। मां और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। आसपास मौजूद लोगों ने लड़के की तुलना 3 इडियट्स मूवी में आमिर खान के किरदार रैंचो से की है और जमकर तारीफ कर रहे हैं।


रिपोर्ट्स के अनुसार, रात में करीब 12.40 पर विकास दिलीप बेद्रे नामक युवक गरिगांव से ट्रेन पकड़कर एयरपोर्ट की तरफ जा रहा था। उसी समय उसके साथ मौजूद एक गर्भवती महिला को लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद सभी यात्रियों ने चैन खींचकर ट्रेन को राम मंदिर स्टेशन पर रोका, लेकिन वहां पर कोई मेडीकल संबंधी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में विकास ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी महिला डॉक्टर दोस्त देविका को फोन किया और वीडियो कॉल के जरिए ही डिलीवरी कराई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस प्रतिभा सिंह बनीं WIPO न्यायाधीश सलाहकार बोर्ड की अध्यक्ष

रमजात ढिल्ला ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा- “ट्रेन की चैन खींचने के बाद हमने काफी कोशिश की कि उसे किसी डॉक्टर के पास ले जाया जाए। लेकिन वहां पर कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं थी। मुझे आज भी यह कहते हुए रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उस महिला का बच्चा था आधा अंदर और आधा बाहर। उसी पल ऐसा लगा जैसे भगवान ने इस भाई को किसी खास मकसद से वहाँ भेजा हो। हम सबने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की हमने कई डॉक्टरों को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस आने में देर हो रह थी। आखिरकार, एक महिला डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर उसे गाइड किया और उसने ठीक वैसा ही किया जैसा डॉक्टर ने बताया था। उस पल में उसकी हिम्मत शब्दों से परे थी।

 

Video : सांसद विक्रमजीत साहनी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें