Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP नेता का अपनी पार्टी पर आरोप- कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया

October 19, 2025

BJP नेता का अपनी पार्टी पर आरोप- कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया

जम्मू-कश्मीर डेस्क. भाजपा नेता जहानजैब सिरवाल अपनी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया है जबकि उनके पुनर्वास और अधिकारों के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह समुदाय भाजपा के सबसे वफादार समर्थकों में से एक रहा है, लेकिन उसे कभी भी उचित पहचान या सम्मान नहीं मिला।

ये भी पढ़ें: मिलिए रियल लाइफ रैंचो से…लड़के ने स्टेशन पर कराई महिला की डिलीवरी, वीडियो कॉल पर थी डॉक्टर

सिरवाल ने आगे कहा- कश्मीरी पंडितों की पीड़ा का जिक्र भाजपा नेताओं ने संसद में 500 से ज्यादा बार किया और हर पॉलिटिकल दुश्मन के खिलाफ एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है। यह सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए किया गया, असल समस्या सुलझाने के लिए नहीं।

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी नेतृत्व से आग्रह करता हूं कि लंबे समय से हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए निर्णायक और सार्थक कदम उठाएं। वे दिखावे या संसदीय बहसों में बार-बार जिक्र से कहीं ज्यादा के हकदार हैं। भाजपा नेताओं को कश्मीरी पंडितों के कैंपों में जाकर उनकी हालत देखनी चाहिए और समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर सम्मानजनक पुनर्वास की योजना बनानी चाहिए।’

Video : बिग ब्रेकिंग: पटाखों की दुकान में धमाका, लोग भागे, लाइव देखें

बता दें जहानजैब सिरवाल पहले राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस में थे। पिछले साल अप्रैल में वह कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें