Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Kaantha’ की रिलीज डेट आई सामने, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ‘दुलकर सलमान’

October 20, 2025

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Kaantha’ की रिलीज डेट आई सामने, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ‘दुलकर सलमान’

Kaantha : दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता दुलकर सलमान की आने वाली फिल्म ‘कांथा’ की रिलीज डेट आ गई है। निर्देशक सेल्वामणि सेल्वराज की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा में अभिनेता दुलकर सलमान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके निर्माताओं ने सोमवार को घोषणा की कि यह फिल्म अब 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभिनेता दुलकर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका एक पोस्टर साझा किया। उन्होंने लिखा, “दीपावली अब और भी धमाकेदार हो गई है। ‘कांथा’ 14 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। सिनेमाघरों में जल्द मिलते हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)

बदली गई रिलीज डेट
बता दें कि यह फिल्म पहले 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, मगर इसकी रिलीज को टाल दिया गया। फाइनली अब यह 14 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इसकी रिलीज डेट ‘लोका’ फिल्म की वजह से टाली गई थी। इस फिल्म को दुलकर सलमान ने भी प्रोड्यूस किया है। फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, इसलिए मेकर्स ने ‘कांथा’ को आगे के लिए खिसका दिया था।

ये भी पढ़ें- RJD ने जारी की 143 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची, तेजस्वी यादव इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

ऐसे बदला फिल्म का नाम
कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। इसे देखने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने को लेकर काफी उत्साहित दिखे। पहले इस फिल्म का नाम ‘सांथा’ था, लेकिन टीजर में यह बताया गया था कि फिल्म का नाम बदल दिया गया है, तब से इसे ‘कांथा’ कहा जाने लगा।

स्वतंत्रता के बाद के मद्रास की दुनिया
‘कांथा’ फिल्म तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले एम.के. त्यागराज भगवतार के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 1950 के दशक में उनकी प्रसिद्धि और व्यक्तिगत संघर्षों को दर्शाएगी। इसमें स्वतंत्रता के बाद के मद्रास (चेन्नई) की दुनिया देखने को मिलेगी। दुलकर सलमान इस महान अभिनेता के किरदार में दिखेंगे। ‘कांथा’ में भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी जैसे सितारे भी हैं।

प्रोड्यूसर और अभिनेता
‘कांथा’ को राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया और दुलकर की वेफेरर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है, जो नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘द हंट फॉर वीरप्पन’ के लिए जाने जाते हैं। पहले दुलकर सलमान इससे बतौर अभिनेता जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का भी फैसला किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें