Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

7वां चीन-यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव ब्रुसेल्स में आयोजित

October 20, 2025

7वां चीन-यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव ब्रुसेल्स में आयोजित

7वां चीन-यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव 17 से 26 अक्तूबर तक बेल्जियम के ब्रुसेल्स में आयोजित किया जा रहा है। इसमें चीन और कई यूरोपीय देशों के फिल्म निर्माताओं, सांस्कृतिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, विद्वानों और दर्शकों ने भाग लिया। बता दें कि वर्ष 2015 में चीन-यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव स्थापित किया गया है, जो चीन और यूरोपीय संघ के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच है।

इस वर्ष के फिल्म महोत्सव में चीन और यूरोप की कुल 10 फिल्में दिखाई गईं और इसमें “मीट चाइना” अंतर्राष्ट्रीय संचार इकाई, युवा फिल्म विनिमय गतिविधियां और चीन-यूरोप निर्देशक संवाद भी शामिल होंगे। यह महोत्सव 17 अक्तूबर से बेल्जियम और फ्रांस में आयोजित हो रहा है। चीन-यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव की महासचिव य्वान मंगछ्येन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चीन और यूरोप ने देखा है कि किस प्रकार फिल्में भाषा और भौगोलिक सीमाओं को पार करती हैं, आपसी समझ को बढ़ावा देती हैं और विभिन्न संस्कृतियों के बीच विश्वास को बढ़ाती हैं।

वहीं, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता महासंघ की सीईओ लौरा हौल्गेट ने कहा कि यूरोपीय और चीनी फिल्म निर्माताओं के बीच सहयोग ने यूरोपीय फिल्म उद्योग में नई जान फूँकी है। चीन-यूरोपीय संघ फिल्म महोत्सव दर्शकों को विविध रचनाएँ देखने और यूरोपीय दर्शकों को चीन को बेहतर ढंग से समझने का अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, ब्रुसेल्स इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल के उपाध्यक्ष फ्रेडी बोज़ो ने संवाददाताओं से कहा, “चीनी फिल्म उद्योग तेज़ी से विकसित हो रहा है। बेल्जियम जैसे यूरोपीय देशों में, चीन और चीनी फिल्मों के बारे में दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।” उनका मानना ​​है कि इस फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित चीनी वृत्तचित्र बहुत सार्थक हैं, जिनसे ज़्यादा यूरोपीय लोगों को असली चीन के बारे में जानने का मौका मिल सकता है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें