Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में चीन में रेल यात्रियों की संख्या 3 अरब 54 करोड़ तक पहुंची

October 21, 2025

इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में चीन में रेल यात्रियों की संख्या 3 अरब 54 करोड़ तक पहुंची

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड से मिली ख़बर के अनुसार इस वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में चीन में रेल यात्रियों की संख्या 3 अरब 54 करोड़ तक पहुँच गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 6% की वृद्धि है, जिसने इसी अवधि के लिए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। राष्ट्रीय रेल परिवहन सुरक्षित, स्थिर और व्यवस्थित है।

चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के यात्री परिवहन विभाग के प्रमुख के अनुसार, पहली तीन तिमाहियों में रेलवे विभाग ने उच्च गति और पारंपरिक रेलवे संसाधनों का समन्वय किया, परिवहन क्षमता का दोहन किया और यात्री रेलगाड़ियों के संचालन की योजनाओं को गतिशील रूप से अनुकूलित किया। राष्ट्रीय रेलवे ने प्रतिदिन औसतन 11,087 यात्री रेलगाड़ियाँ चलाईं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.1% की वृद्धि रही।

साथ ही, रेलवे विभाग सक्रिय रूप से विशिष्ट पर्यटक रेलगाड़ियाँ और वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल रेलगाड़ियाँ चला रहा है, जो पारिवारिक पर्यटन, अध्ययन पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन और स्वास्थ्य एवं कल्याण पर्यटन सहित विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। इससे यात्रियों को विविध यात्रा विकल्प और उच्च-गुणवत्ता वाला अनुभव मिलता है। साथ ही, रेलवे विभाग ने सीमा पार यात्री परिवहन को मजबूत किया है, सीमा पार पर्यटन को बढ़ावा दिया है, तथा कार्मिक आदान-प्रदान और व्यापार को प्रभावी ढंग से सुविधाजनक बनाया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें