Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ई गजब आदमी है भाई…’, CM नीतीश ने BJP उम्मीदवार को पहनाई माला; रोके जाने पर भड़के

October 21, 2025

‘ई गजब आदमी है भाई…’, CM नीतीश ने BJP उम्मीदवार को पहनाई माला; रोके जाने पर भड़के

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो मुजफ्फरपुर में हुई एक चुनावी सभा का बताया जा रहा है, जहां नीतीश कुमार ने मंच पर भाजपा उम्मीदवार रमा निषाद को माला पहनाई।

इस दौरान जब जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो नीतीश कुमार कुछ नाराज़ दिखे और बोले “ई गजब आदमी है भाई…हाथ काहे पकड़ते हो”। वीडियो में दिख रहा है कि पहले उन्होंने माला रमा निषाद को हाथ में दी, फिर खुद ही उनके गले में पहना दी।

 

तेजस्वी यादव का तंज

राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को X (ट्विटर) पर साझा करते हुए चुटकी ली। उन्होंने लिखा, “ई गजब आदमी है भाई!!! मुख्यमंत्री जी अगर स्वस्थ हैं तो लिखा हुआ भाषण पढ़ ऐसी हरकतें क्यों कर रहे हैं?” तेजस्वी ने नीतीश के स्वास्थ्य और उम्र (74 वर्ष) को लेकर भी सवाल उठाए। विपक्ष के कई नेता पहले भी नीतीश कुमार की सक्रियता और उम्र को लेकर टिप्पणी कर चुके हैं।

महिला रोजगार योजना पर नीतीश का ऐलान

रैली के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ शुरू की है। उन्होंने बताया, “हर घर की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की मदद दी जा रही है। अब तक 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को यह राशि दी जा चुकी है। जिनका काम अच्छा चलेगा, उन्हें 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।”

बिहार चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण के मतदान 6 नवंबर और दूसरा चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी जबकि नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर चुनाव होगा, और किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों पर जीत ज़रूरी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें