इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीवाली के अवसर पर दीप जलाकर भारत समेत पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव की कामना की। इस मौके पर उन्होंने भारतीय समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया।
ट्रंप ने कहा- मैं भारत के लोगों को हमारी ओर से दीवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आज मेरी प्रधानमंत्री मोदी से शानदार बातचीत हुई। हमने कई मुद्दों पर बात की, खासकर व्यापार को लेकर। मोदी जी इस विषय में काफी रुचि रखते हैं। कुछ समय पहले हमने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति को लेकर भी चर्चा की थी। अब दोनों देशों के बीच कोई युद्ध नहीं है, जो बहुत अच्छी बात है। प्रधानमंत्री मोदी एक बेहतरीन नेता हैं और मेरे अच्छे मित्र भी हैं।
ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में ठंड की आहट, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
दीवाली को लेकर ट्रंप ने कहा कि यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञानता पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीवाली हमें यह याद दिलाती है कि मेहनत और सच्चाई के रास्ते पर चलकर हर कठिनाई पर विजय पाई जा सकती है। दीये की लौ हमें प्रेरणा देती है कि हम ज्ञान का मार्ग खोजें, मेहनत करें और अपने जीवन में मिले आशीर्वादों के लिए आभार व्यक्त करें।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। मैं भारत के लोगों से बहुत प्यार करता हूं। हमारे बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हो रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है और हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। वे रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीद रहे। मोदी जी भी मेरी तरह रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द खत्म होने की इच्छा रखते हैं। भारत ने रूस से तेल खरीद में काफी कमी की है और आगे भी इसमें कमी जारी रखेगा।
ये भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा के अवसर पर इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका प्रशासन पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। हम सभी देशों को साथ लेकर चल रहे हैं। अभी-अभी मुझे मध्य पूर्व से फोन आया था। वहाँ पर हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। कई देशों ने शांति समझौते किए हैं, जो पहले कभी संभव नहीं लगते थे। हमास की स्थिति को भी हम बहुत जल्द सुलझा सकते हैं। अगर वे शांति समझौते का पालन नहीं करेंगे तो कड़ा कदम उठाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब मध्य पूर्व में पूर्ण शांति का माहौल है और पहले जो देश एक-दूसरे के दुश्मन थे। अब वे दोस्त बन गए हैं।
चीन पर नवंबर से लगेगा 155% टैरिफ
चीन से व्यापार पर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब उसे हल्के में नहीं लेगा। 1 नवंबर से चीन पर करीब 155% का टैरिफ लगाया जाएगा। मुझे नहीं लगता कि चीन के लिए यह टिकाऊ होगा। मैं चीन के प्रति अच्छा रहना चाहता हूं, लेकिन उसने कई सालों तक अमेरिका का फायदा उठाया है। उन्होंने यूरोपीय संघ, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ बेहतर व्यापार समझौते किए हैं। ये टैरिफ सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हैं। इनसे अमेरिका में अरबों डॉलर की आमदनी हो रही है, जिससे हम अपना कर्ज भी चुका रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...