Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोद में 6 महीने का बच्चा, पेट में 5 महीने का…जानिए कैसे हुई ये गलती

October 22, 2025

गोद में 6 महीने का बच्चा, पेट में 5 महीने का…जानिए कैसे हुई ये गलती

नेशनल डेस्क: अक्सर देखा जाता है कि कई कपल्स शादी के बाद गर्भनिरोधक उपायों (Contraceptives) को लेकर लापरवाही बरतते हैं। लेकिन कभी-कभी यह लापरवाही बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है। हाल ही में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब एक कपल गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. सपना के पास पहुंचा, जांच में डॉक्टर को पता चला कि महिला पहले से ही साढ़े चार से पांच महीने की गर्भवती है, जबकि उसके हाथों में सिर्फ 6 महीने का छोटा बच्चा था।

ये भी पढ़ें: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती

डॉक्टर सपना ने इंस्टाग्राम पर साझा किया मामला

डॉ. सपना ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में इस पूरे केस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मामला गर्भनिरोधक उपायों की अनदेखी से जुड़ा है और ऐसे हालात महिलाओं के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत जोखिम भरे हो सकते हैं। वीडियो में डॉक्टर महिला और उसके पति से बात करती नजर आती हैं। डॉक्टर पूछती हैं, आपके गोद में जो बच्चा है, उसकी उम्र कितनी है? इस पर पति जवाब देता है कि डॉक्टर, बच्चा 6 महीने और 12 दिन का है। यह सुनकर डॉक्टर हैरान रह जाती हैं और कहती हैं, मतलब आपकी गोद में 6 महीने का बच्चा है और आपके पेट में साढ़े चार से पांच महीने का दूसरा बच्चा पल रहा है!

इतनी जल्दी दूसरा गर्भ खतरनाक

डॉ. सपना बताती हैं कि डिलीवरी के तुरंत बाद महिला का शरीर पूरी तरह रिकवर नहीं होता। ऐसे में इतनी जल्दी दोबारा गर्भ ठहरना मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मां के शरीर में खून की कमी (एनीमिया) हो सकती है। बच्चा समय से पहले जन्म ले सकता है या कमजोर हो सकता है। मां के शरीर को पर्याप्त आराम और पोषण नहीं मिल पाता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr sapna bundiwal (@drsapnabundiwal)

डिलीवरी के बाद गर्भनिरोधक उपाय अपनाना जरूरी

डॉक्टर ने कपल्स को सलाह दी कि बच्चे के जन्म के बाद अगली प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोधक उपाय जरूर अपनाएं, जो इस प्रकार हैं…

1. कॉपर टी (Copper T) – लंबे समय तक सुरक्षित तरीका।

2. सेफ पिल्स (Safe Pills) – अगर मां बच्चे को दूध नहीं पिला रही है।

3. कंडोम या इंजेक्शन आधारित गर्भनिरोधक – आसान और सुरक्षित विकल्प।

डॉ. सपना कहती हैं कि अगर महिला अपने बच्चे को स्तनपान करा रही है तो भी गर्भ ठहर सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के 11 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, चक्रवाती तूफान की भी संभावना

पीरियड्स न आएं तो तुरंत करें प्रेग्नेंसी टेस्ट

डॉक्टर ने बताया कि अगर डिलीवरी के बाद महिलाओं को लंबे समय तक पीरियड्स नहीं आते, तो यह सामान्य नहीं है। ऐसे में उन्हें तुरंत प्रेग्नेंसी टेस्ट करना चाहिए। अगर समय पर ध्यान दिया जाता, तो इतना बड़ा गर्भ नहीं ठहरता।

महिलाओं के लिए जरूरी संदेश

वीडियो के अंत में डॉ. सपना ने सभी महिलाओं को सलाह दी कि अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने का समय दें और दोबारा गर्भधारण से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें