Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा, राजनाथ सिंह और सेनाध्यक्ष ने दी उपाधि

October 22, 2025

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा, राजनाथ सिंह और सेनाध्यक्ष ने दी उपाधि

नेशनल डेस्क: भारत के पहले ओलंपिक भाला फेंक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना ने एक और बड़ा सम्मान दिया है। उन्हें मानद ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’ (Honorary Lieutenant Colonel) बनाया गया है। इसका पिपिंग समारोह बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को मिलेगा सरकारी कर्मचारी का दर्जा, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

कब से प्रभावी है यह पद?

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, नीरज चोपड़ा को यह उपाधि 16 अप्रैल 2024 से प्रभावी रूप से दी गई है। नीरज 2016 में ‘नायब सूबेदार’ के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 2021 में ‘सूबेदार’ और 2022 में ‘सूबेदार मेजर’ के पद पर प्रमोशन हुआ। सेना ने उन्हें 2022 में ‘परम विशिष्ट सेवा पदक’ से भी नवाजा था।

 

खेल उपलब्धियां:

2018: अर्जुन पुरस्कार
2021: खेल रत्न
2021: टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक
2022: पद्म श्री
विश्व स्तर पर लगातार 26 बार टॉप-2 में रहने का रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: ‘मोदी बातों को छुपाते हैं, ट्रंप उजागर कर देते हैं’, रूस से तेल खरीद पर जयराम रमेश का प्रधानमंत्री पर तंज

हाल की प्रतियोगिता में प्रदर्शन:

हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 84.03 मीटर भाला फेंका और 8वें स्थान पर रहे। यह 2018 के बाद पहला मौका था जब वे टॉप-3 में नहीं रहे। नीरज ने बताया कि उन्हें पीठ में हल्की परेशानी थी, लेकिन उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए कहा, “यही जीवन है और यही खेल है।” इस मुकाबले में सचिन यादव, जो खुद भारतीय एथलीट हैं, 86.27 मीटर थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे और नीरज से बेहतर प्रदर्शन किया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें