लाडवा। कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा उपमंडल के गांव डूडा में मंगलवार देर रात नाबालिग बेटे द्वारा मां की हत्या का मामला सामने आया है। चरित्र पर संदेह के चलते 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय महिला मुकेश कुमारी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतका मुकेश कुमारी का अपने पति से तलाक हो चुका था और वह गांव में अकेली रहती थी। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। आरोपी को शक था कि उसकी मां किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ अवैध संबंध में है। इसी शक के चलते उसने गुस्से में पहले घर का शीशे वाला दरवाजा तोड़ा और फिर मां पर कुल्हाड़ी से हमला करना शुरू कर दिया।
जान बचाने के लिए मुकेश छत पर चढ़ कर पड़ोसी की छत पर कूद गई। जिसके बाद आरोपी भी मुकेश के पीछे दौड़ा। आरोपी ने पड़ोसियों की सीढ़ियों पर ही मुकेश के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिए।mवारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पड़ोसी हरिचंद की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जांच में सामने आया कि आरोपी 11वीं का छात्र है और लाडवा के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। वह पहले अपनी बुआ के पास रह रहा था और वहीं से 10वीं की पढ़ाई पूरी की। बड़ा बेटा तीन साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था, जबकि आरोपी कुछ समय से अपने पिता और चाचा के साथ गांव में रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी अपनी मां के चरित्र को लेकर शक करता था और उससे दूरी बनाने लगा था।
लाडवा थाना के कार्यकारी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार मायके पक्ष की सहमति से लाडवा में कर दिया गया है। पुलिस फरार नाबालिग आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...