Turkey News: तुर्किए (Turkey) में एक अजीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। आमतौर पर पति-पत्नी एक-दूसरे को प्यार से अलग-अलग नामों से बुलाते हैं। लेकिन तुर्किए में एक पति का ऐसा ही निकनेम रखना अब उसके लिए बहुत महंगा पड़ गया। दरअसल, उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी का नाम अपने मोबाइल फोन में “टॉमबेक” (Tombik) के नाम से सेव किया हुआ था। तुर्किए की भाषा में “टॉमबेक” का मतलब होता है “चब्बी” यानी मोटी। पत्नी को यह नाम बिल्कुल पसंद नहीं आया। उसे लगा कि उसका मजाक उड़ाया जा रहा है और यह उसके आत्मसम्मान के खिलाफ है।
तलाक के दौरान खुला मामला
यह मामला तब सामने आया जब दोनों पति-पत्नी का तलाक चल रहा था। कोर्ट की सुनवाई के दौरान महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे “टॉमबेक” कहकर अपमानित किया। महिला का कहना था कि यह नाम उसके शरीर का मज़ाक उड़ाने वाला था और इससे उसके रिश्ते को मानसिक रूप से नुकसान पहुंचा।
कोर्ट ने माना– यह अपमान है
तुर्किए की “कोर्ट ऑफ कैसेशन” (जो वहां की एक ऊंची अदालत है) ने इस मामले को गंभीरता से लिया। कोर्ट ने माना कि किसी व्यक्ति को उसकी शारीरिक बनावट के आधार पर नाम देना अपमानजनक है, खासकर तब जब वह व्यक्ति इस नाम को पसंद न करे।
पति को देना होगा हर्जाना
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पति को अपनी पूर्व पत्नी को मानसिक (Moral) और भौतिक (Material) दोनों तरह का हर्जाना (Compensation) देना होगा। यानी पत्नी को उसके मानसिक दर्द और अपमान के बदले में आर्थिक मुआवजा मिलेगा।
अब बना कानूनी मिसाल
तुर्किए के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला अब वहां की कानूनी मिसाल बन गया है। इसका मतलब है कि भविष्य में अगर किसी के साथ ऐसा ही मामला होता है, तो कोर्ट इस फैसले को उदाहरण के रूप में इस्तेमाल कर सकेगी।
अब पति सोच-समझकर रखते हैं पत्नी का नाम
इस फैसले के बाद अब तुर्किए के कई पतियों में डर बैठ गया है। लोग अब अपनी पत्नियों का नाम फोन में बहुत सोच-समझकर सेव कर रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर किसी ने मज़ाक में भी कोई नाम रख दिया, तो वो कानूनी झंझट में फँस सकते हैं और भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...