Andhra Pradesh Bus Fire : आंध्र प्रदेश के करनूल जिले से शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। आपको बता दें कि हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। हादसा करनूल के चिन्नातेकुर के पास उस समय हुआ जब कावेरी ट्रैवल्स की बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिससे चिंगारी उठी और कुछ ही सेकंड में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ और कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर राख में बदल गई।
आंध्र प्रदेश के करनूल में चलती बस में लगी भयंकर आग
हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बस में ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 42 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री अंदर फंस गए क्योंकि यह एसी बस थी और खिड़कियां बंद थीं। जिन यात्रियों ने किसी तरह शीशे तोड़ लिए वो बाहर निकलने में सफल रहे। लेकिन कई लोग धुएं और आग में झुलस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है। हालांकि अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो सकी है।
दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है और पुलिस ने बस के अवशेषों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि बस के नीचे फंसी बाइक से निकली चिंगारी के चलते ईंधन टैंक में आग भड़क उठी, जिसने पल भर में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख किया व्यक्त
हादसे की खबर मिलते ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया। दुबई दौरे पर मौजूद नायडू ने मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और सभी आवश्यक राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के इलाज और मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu tweets, “I am shocked to learn about the devastating bus fire accident near Chinna Tekur village in Kurnool district. My heartfelt condolences go out to the families of those who have lost their loved ones. Government authorities will extend… pic.twitter.com/itJvdTYSWR
— ANI (@ANI) October 24, 2025
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी इस भीषण हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। फिलहाल करनूल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस में सवार यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...