Petrol Diesel Price Today In India: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट (Petrol Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। हर दिन की तरह आज भी सुबह 6 बजे देशभर के दाम अपडेट किए गए। राहत की बात यह है कि ज्यादातर शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…
चारों महानगरों में आज के दाम
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के चार प्रमुख महानगरों में आज (24 अक्टूबर) पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं –
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹103.50 प्रति लीटर, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41 प्रति लीटर, डीजल ₹91.02 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80 प्रति लीटर, डीजल ₹92.39 प्रति लीटर
इस तरह देश के बड़े शहरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। वहीं, कुछ राज्यों में स्थानीय करों के आधार पर मामूली बढ़ोतरी या गिरावट देखी जा सकती है।
मई 2022 से नहीं हुआ बड़ा बदलाव
गौरतलब है कि मई 2022 में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी और कई राज्यों ने भी वैट घटाया था। उस समय ईंधन की कीमतों में राहत मिली थी। इसके बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोजाना सुबह 6 बजे दामों को अपडेट करती हैं ताकि उपभोक्ताओं को हर दिन का सही रेट मिल सके।
किन बातों से तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
1. कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने या घटने पर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी प्रभावित होती हैं।
2. रुपया-डॉलर विनिमय दर (Exchange Rate): भारत अधिकतर तेल आयात करता है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने पर आयात महंगा हो जाता है, जिससे ईंधन के दाम बढ़ते हैं।
3. टैक्स (Taxes): केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स मिलकर ईंधन की खुदरा कीमत का बड़ा हिस्सा बनाते हैं। यही कारण है कि हर राज्य में दाम अलग-अलग होते हैं।
4. रिफाइनिंग लागत (Refining Cost): कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल में बदलने की प्रक्रिया में लगने वाला खर्च भी कीमतों को प्रभावित करता है।
ऐसे करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट चेक
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/