Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगा भारत, गिल और कोहली से बड़ी उम्मीदें

October 24, 2025

आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगा भारत, गिल और कोहली से बड़ी उम्मीदें

सिडनी: भारत तीसरे और आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगा। पहले दो मैचों में मिली हार के बाद कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर सभी की निगाहें होंगी। कोहली अब तक सीरीज में प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, जबकि कप्तान गिल शीर्ष क्रम में नियंत्रण बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया आत्मविश्वास से भरा है और सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। मिशेल मार्श और ट्रैविस हेड टीम को तेज शुरूआत देते हैं, जबकि मैथ्यू शॉर्ट और मैट रेनशॉ पारी को स्थिर करते हैं। गेंदबाजी में स्टार्क, हेजलवुड और जम्पा लगातार असरदार रहे हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी के बावजूद भारत दोनों मैच हार चुका है। गिल अब तक केवल 19 रन बना पाए हैं। वहीं, मध्यक्रम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने अलग-अलग मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम अब दोनों से एक साथ रन की उम्मीद करेगी। कोहली को लय और टाइमिंग वापस लानी होगी, जबकि गिल को पारी की ठोस शुरूआत करनी होगी।

ये भी पढ़ें : डिजिटल भुगतान में सरकारी बैंकों की बढ़त, ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन में निजी बैंक पीछे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें