Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 महीने की गर्भवती महिला ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

October 24, 2025

6 महीने की गर्भवती महिला ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

लाडवा: गांव बपदा में उस समय हडकंप मच गया, जब लगभग सुबह 11 बजे एक गर्भवती महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान काजल (पत्नी मनीष) के रूप में हुई है। जो लगभग 5 से 6 माह की गर्भवती भी थी। वहीं परिजनों द्वारा दरवाजा तोड़ने पर काजल कमरे के अंदर पंखे से लटकी हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही लाडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका काजल की बहनों कोमल व सपना ने बताया कि काजल की शादी 22 अक्टूबर 2023 को गांव बपदा निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल में दुखी थी। बहनों का आरोप है कि ससुराल वाले उससे मारपीट करते थे और आए दिन ताने देते थे। थाना के कार्यवाहक प्रभारी जानपाल ने बताया कि मामला अभी जांच के अधीन है। मृतका काजल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : डिजिटल भुगतान में सरकारी बैंकों की बढ़त, ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन में निजी बैंक पीछे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें