Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्टर फरहान अख्तर ने खरीदी Mercedes की ये शानदार गाड़ी, करोड़ों में है कीमत

October 25, 2025

एक्टर फरहान अख्तर ने खरीदी Mercedes की ये शानदार गाड़ी, करोड़ों में है कीमत

ऑटो डेस्क: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने नई Mercedes-Maybach GLS 600 खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है। Farhan को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर अपनी नई गाड़ी चलाते हुए देखा भी गया है। एक्टर फरहान से पहले इस गाड़ी को रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, संजय दत्त, अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर जैसे कई एक्टर्स खरीद चुके हैं।

दमदार इंजन


Mercedes-Maybach GLS 600 में 4.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 560 bhp की पावर और 730 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह गाड़ी सिर्फ 4.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: नोबेल शांति विजेता Maria Machado ने भारत को किया सम्मानित, PM मोदी से की खास अपील

फीचर्स


इस गाड़ी में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Burmester 3D सराउंड साउंड सिस्टम, 27 हाई-फिडेलिटी स्पीकर, MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस कमांड और AI इंटीग्रेशन रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक फुटरेस्ट और फ्रिज, 9 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

VD : कलानौर अस्पताल में डॉक्टर से 50 लाख रुपये की फिरौती

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें