Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

थाईवान की बहाली की 80वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा पेइचिंग में आयोजित

October 25, 2025

थाईवान की बहाली की 80वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा पेइचिंग में आयोजित

इंटरनेशनल डेस्क: थाईवान की बहाली की 80वीं वर्षगांठ मनाने की महासभा 25 अक्तूबर को पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष वांग हूनिंग ने इसमें भाग लेकर भाषण दिया।

वांग हूनिंग ने कहा कि जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध की जीत और थाईवान की बहाली पूरे राष्ट्र की महान विजय है और चीनी जनता तथा चीनी राष्ट्र का समान गौरव है। थाईवान की बहाली स्मृति दिवस की स्थापना ने विभिन्न जातियों की जनता का एक चीन सिद्धांत पर कायम रहकर देश की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सुदृढ़ रुख दर्शाया है।

थाईवानी बंधुओं समेत देश विदेश के चीनी लोगों की समान आकांक्षा प्रतिबिंबित की है, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का ऐतिहासिक कार्य संभालकर मातृभूमि का संपूर्ण एकीकरण साकार करने का मजबूत संकल्प जाहिर किया है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के विश्व में सिर्फ एक चीन होने और थाईवान का चीन का एक अभिन्न अंग होने के मतैक्य को मजबूत किया है।

इस दिवस की स्थापना से दोनों तटों के बंधुओं को देश भक्ति की परंपरा और जापानी अतिक्रमण विरोधी भावना का प्रचार कर देश के पुनरेकीकरण और चीनी राष्ट्र के महान पुनरोत्थान पूरा करने की प्रेरणा दी जाएगी।
विभिन्न जगतों के करीब 5 सौ प्रतिनिधि इस महासभा में उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अभी से गर्मी का कहर, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें