
MS Dhoni Daughter : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही मैदान से दूर हो गए हों, लेकिन उनका नाम आज भी करोड़ों दिलों में बसता है। अब उनके परिवार से जुड़ी एक प्यारी खबर सामने आई है। धोनी की बेटी जीवा ने बताया है कि वह बड़े होकर क्रिकेटर नहीं, बल्कि प्रकृतिवादी (Naturalist) बनना चाहती हैं।
हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो हरिद्वार के दौरे के दौरान का है, जहां श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने जीवा से पूछा, “आप बड़े होकर क्या बनना चाहती हैं?” मासूम मुस्कान के साथ जीवा ने जवाब दिया, “मैं नेचुरलिस्ट बनना चाहती हूं।” इस पर माही की पत्नी साक्षी ने गर्व से कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि आगे चलकर ये सच में बन जाए।”
View this post on Instagram
धोनी को हमेशा से ही प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए जाना जाता है। वह अक्सर अपने फार्महाउस में ऑर्गेनिक खेती करते नजर आते हैं और पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए पहल करते हैं। अब लगता है कि उनकी यह सोच बेटी जीवा पर भी गहराई से असर डाल रही है।
सिर्फ10 साल की जीवा धोनी अभी स्कूल में पढ़ रही हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में पर्यावरण के प्रति उनकी सोच ने सबका दिल जीत लिया है। प्रशंसकों का कहना है कि “धोनी की तरह ही जीवा भी अपने तरीके से देश को प्रेरित कर रही हैं।”
अक्सर क्रिकेटरों के बच्चे अपने माता-पिता के नक्शे-कदम पर चलते हैं, जैसे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर या वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग। लेकिन जीवा ने साबित किया है कि वह अपनी पहचान खुद बनाना चाहती हैं, और उनका दिल क्रिकेट के मैदान से ज्यादा प्रकृति की गोद में बसता है।
नेचुरलिस्ट वे लोग होते हैं जो पर्यावरण, जीव-जंतु और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए काम करते हैं। जीवा का यह सपना बताता है कि अगली पीढ़ी अब सिर्फ ग्लैमर या खेल नहीं, बल्कि धरती के भविष्य के बारे में भी सोच रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...