Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal के पूर्व CM Prem Dhumal के ड्राइवर रहे व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली मारकर की खुदकुशी

October 27, 2025

Himachal के पूर्व CM Prem Dhumal के ड्राइवर रहे व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली मारकर की खुदकुशी

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के रायसन बिहाल में एक व्यक्ति की ओर से खुद को पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शांतिस्वरूप (64)  गांव रायसन बिहाल के रूप में हुई है।

मृतक सचिवालय से सेवानिवृत्त हुआ था। मृतक पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुूमार धूमल का ड्राइवर भी रहा है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में सिर पर पिस्तौल से गोली मारी। इसके बाद व्यक्ति को घायल अवस्था में सुबह करीब 11:00 बजे दिन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। स्थानीय पुलिस की ओर से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- ओस्लो में अमेरिकी दूतावास के पास जोरदार धमाका, जांच में जुटी पुलिस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें