Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

छठ पूजा पर श्री दुर्ग्याणा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पूजा कर डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

October 28, 2025

छठ पूजा पर श्री दुर्ग्याणा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पूजा कर डूबते सूर्य को दिया अघ्र्य

अमृतसर: श्री दुर्ग्याणा मंदिर में पूर्वाचल के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मौका था छठ पूजा का। अनेक महिलाएं और पुरुष दंडवत प्रणाम करते हुए श्री दुग्र्याणा मंदिर के सरोवर के किनारे पहुंचे, वहीं महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ सरोवर के किनारे बैठ छठी मइया का पूजन किया। साथ में सरोवर के जल में घंटों खड़े होकर डूबते सूर्य को अघ्र्य देकर परिवार के मंगल की कामना की। इस दौरान श्री दुग्र्याणा मंदिर की परिक्रमा में आस्था का उमड़ा सैलाब देखते ही बनता था। श्री दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी ने परिक्रमा मार्ग में लाइटिंग की व्यवस्था की थी, वहीं लंगर भी लगाया गया था। व्रत रखने वाली महिलाएं मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देकर अपना व्रत खोलेंगी।

ये भी पढ़ें : Israel Iran US War: 50 फाइटर जेट से खामेनेई के बंकर पर बरसाए बम, इजरायली सेना ने जारी किया वीडियो

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें