चंडीगढ़: पंजाब में मौसम अब बदलने लगा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के औसत तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले हफ्ते में यह ठंड और बढ़ सकती है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।
तापमान में गिरावट का असर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में लगभग 0.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे गर्म शहर बठिंडा रहा, जहाँ तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि सबसे ठंडा शहर फरीदकोट रहा, जहाँ 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि मौसम फिलहाल शुष्क है, लेकिन अगले हफ्ते बादलों के बढ़ने और ठंडी हवाओं के चलने की संभावना है।
प्रदूषण में हल्का सुधार, पर राहत अभी दूर
राज्य में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सोमवार को हल्की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब के अधिकतर शहरों में AQI 200 से नीचे रहा, जबकि राज्य का औसत AQI 156 से घटकर 153 तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुधार अस्थायी है जब तक बारिश नहीं होती, तब तक प्रदूषण से स्थायी राहत मिलना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से कांपा तुर्किये: कई शहरों में मची तबाही, मलबा बनीं इमारतें
बारिश बनेगी राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 नवंबर से पंजाब में बादल छाने की संभावना है। यदि इस दौरान बारिश होती है, तो प्रदूषण में कमी आने के साथ-साथ ठंड में तेज़ी से इज़ाफ़ा होगा। बारिश के बाद रात के तापमान में तेज़ गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें : ‘हमें कम मत आंकिए’, अन्य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश
मेष: दिन शुभ रहेगा...