अमृतसर: शहीदी जागृति यात्र के समापन के बाद गुरू महाराज के स्वरूप और शस्त्र लेकर चार्टड प्लेन दोपहर बाद पटना हवाई अड्डे पर पहुंचा जहां पटना की संगत ने शानदार स्वागत करते हुए नगर कीर्तन के रूप में तख्त पटना साहिब पहुंचे। पटना हवाई अड्डा बोले सो निहाल के जयकारों से गूंज उठा। संगत ने हवाई अड्डे पर कीर्तन भी किया। तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही ने जागृति यात्रा की सफलता के लिए गुरु महाराज का शुक्राना किया। तख्त पटना साहिब से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष को मुख्य रखते हुए निकाली गई जागृति यात्ना का कल देर शाम श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर समापन हुआ।
इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी एवं तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह एवं तख्त पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी विशेष तौर पर पहुंचे और यात्र का समापन करवाने के पश्चात गुरुद्वारा सीसगंज साहिब में गुरु साहिब के स्वरूप को संगत के दर्शन के लिए रखा गया और आज सूबे चार्टड प्लेन से पटना लाया गया। तख्त पटना साहिब के एडीशनल हैड ग्रंथी ज्ञानी दलीप सिंह, कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, उपप्रधान गुरविंदर सिंह, मानविंदर सिंह बेनीपाल प्लेन में साथ आए। पटना हवाई अड्डे पर चितकारा सहित पटना के अन्य क्षेत्रों से बड़ी गिनती में संगत पहुंची और गुरु साहिब के स्वरूप और शास्त्रों का शानदार स्वागत किया। बीबी कुलवीर कौर, अरविंदर कौर, कुलवंत कौररंजीत कौर सहित अन्य महिलाओं ने कीर्तन भी किया।
दीघा के विधायक संजीव चौरिसया भी साथियों सहित पहुंचे। तख्त पटना साहिब कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही ने जागृति यात्रा के सफल आयोजन के लिए गुरु महाराज का शुकराना किया और सीनियर मीत प्रधान लखविंदर सिंह, जूनियर मीत प्रधान गुरविंदर सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सदस्य हरपाल सिंह जोहल, मोहिंदर पल सिंह दिल्ली, राजा सिंह, डॉक्टर गुरमीत सिंह, गोबिंद सिंह लोंगोवाल, मीडिया सलाहकार सुदीप सिंह, जे डी यू पंजाब के प्रधान मानविंदर सिंह बेनीपाल के साथ साथ तख्त साहिब के समूचे स्टाफ का आभार प्रकट किया जिन्होंने दिन रात एक करके यात्र को सफल बनाया वही संगत का आभार प्रकट किया जिन्होंने पूर्ण सहयोग कनेटी को दिया। इसके साथ ही कमेटी के नव नियुक्त सदस्य गुरिंदर सिंह बावा और जसबीर सिंह धाम का भी धन्यवाद किया जिनके सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन संभव नहीं था। जिक्र योग हैं कि चार्टड प्लेन का प्रबंध भी बावा जी के द्वारा ही करवाया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...