Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘इंदिरा गांधी में नरेंद्र मोदी से ज्यादा हिम्मत थी’, राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

October 30, 2025

‘इंदिरा गांधी में नरेंद्र मोदी से ज्यादा हिम्मत थी’, राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ज़ोरदार हमला बोला है। बिहार के नालंदा में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने 1971 के बांग्लादेश युद्ध का जिक्र करते हुए मोदी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की।

यह भी पढ़ें:  ‘कांग्रेस और RJD छठी मैया का अपमान कर रहे’, मुजफ्फरपुर रैली से पीएम मोदी का हमला

इंदिरा गांधी में नरेंद्र मोदी से ज्यादा हिम्मत थी

राहुल गांधी ने कहा कि 1971 के युद्ध के समय अमेरिका ने भारत को डराने की कोशिश की थी, लेकिन इंदिरा गांधी न तो डरीं और न ही झुकीं। उन्होंने साफ कहा था कि भारत अपने फैसले खुद करेगा और किसी की धमकी में नहीं आएगा। राहुल ने कहा, “इंदिरा गांधी एक महिला थीं, लेकिन उनमें इस आदमी (नरेंद्र मोदी) से ज़्यादा हिम्मत थी। मोदी कायर हैं। उनके पास न दूरदर्शिता है और न ही अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने खड़े होने की ताकत।”

 

प्रधानमंत्री मोदी को दी चुनौती

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो किसी भी सभा में जाकर यह कहें कि “अमेरिका के राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं और हमने उनके आगे झुककर ऑपरेशन सिंदूर नहीं रोका।” यह विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत के “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोकने में भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने कहा कि उनकी “मध्यस्थता” से दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ।

अमेरिकी दवाब में काम करते हैं मोदी 

राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप पहले भी कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं और उन्होंने मोदी का कई बार “अपमान” किया है। राहुल गांधी ने कहा, “ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने मोदी को फोन करके कहा- ऑपरेशन सिंदूर रोक दो। और मोदी ने दो दिन में ऑपरेशन रोक दिया। लेकिन मोदी में हिम्मत नहीं है यह कहने की कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। वह डर के मारे ट्रंप से मिलने भी नहीं जा रहे।” उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अमेरिका जैसी ताकत से भी बिना डरे भारत का हित देखा था, लेकिन मोदी अमेरिकी दबाव में काम करते हैं। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी बहस शुरू हो गई है।

चुनाव की तारीखें

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। इसमें से पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा जबकि दूसरे चरण के मतदान 11 नवंबर को होंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें