
विदिशा/ नई दिल्ली: खेल भावना और ग्रामीण प्रतिभा के उत्सव सांसद खेल महोत्सव – 2025 का आज विदिशा जिला खेल परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत जनउत्साह और जोश के माहौल में हुई। समारोह में भारत को 1983 में वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक तथा बड़ी संख्या में नागरिक और खिलाड़ी शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भोपाल से वर्चुअल जुड़े, वहीं अन्य सभी गणमान्यजन समारोह में उपस्थित रहे, जिन्होंने महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर पूरा माहौल खेलमय रहा, यहां सभी अतिथियों ने एक सुसज्जित वाहन में सवार होकर उपस्थितजनों का अभिवादन किया, वहीं संसदीय क्षेत्र के साथ ही प्रदेश-देश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया। यहां प्रस्तुत आदिवासी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर भोपाल से संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में खेलों को गांव-गांव तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है और विदिशा का सांसद खेल महोत्सव इस दिशा में एक प्रेरक कदम है। उन्होंने कहा कि खेल एक स्पिरिट है, एक अनुशासन है, एक संस्कृति है, एक जीवनशैली है। इसलिए आज का कार्यक्रम और सांसद खेल महोत्सव खेल संस्कृति और सांसद के बीच जुड़ने का एक माध्यम है।, इसीलिए हम सब खेलें और खेलते रहे।
श्री मांडविया ने कहा कि खेल में एक कंपीटिशन अवश्य है, लेकिन इसमें कभी कोई हारता नहीं है। खेल में कोई जीतता है या सीखता है। हारने पर फिर से जीतने का जज्बा ही खेल है। अपने आप को सक्रिय रखकर निखारते रहे। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में यह महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक प्रमुख माध्यम है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शिवराज सिंह की पहल पर, मध्य प्रदेश में खेलों को आगे बढ़ाने के लिए विदिशा में एक शानदार एथलेटिक सेंटर बनाने का ऐलान किया। साथ ही, मध्य प्रदेश का हर साल केंद्र सरकार द्वारा “खेलों इंडिया” के तहत परम्परागत खेलों के आयोजन के लिए चयन किए जाने की घोषणा भी की।
समारोह में मौजूद कपिल देव ने युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मैं सोचता था जब छोटा था की क्या खेलों के लिए भी इतनी इज्जत मिल सकती है लेकिन आज प्रूव होता है कि हमारा देश अब तेजी से खेलों की तरफ जा रहा है।जीतने भी खिलाड़ियों को अवॉर्ड मिले हैं, उनको बधाई। इतने छोटे शहर से इतने खिलाड़ी निकलेंगे तो मुझे लगता है आने वाले समय में यकीनन बहुत से बच्चे आएंगे, जो देश के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी देश के लिए बात करो, क्योंकि देश के लिए खेलने से बड़ा और कुछ नहीं है। कपिल देव ने कहा कि ये उत्सव नहीं, ये ऐसा उत्सव है जो आने वाली पीढ़ी के लिए गोल्डन थिंग है। आपके पास मैदान है, नौजवान हैं, मैं चाहता हूँ की आने वाले समय में यहाँ से खिलाड़ी निकलें और उनको मैं देखूँ।
मेष: दिन शुभ रहेगा...