Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में कुत्ताें की 7 खतरनाक नस्लों को घर में पालने पर लगा बैन, रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य

October 31, 2025

चंडीगढ़ में कुत्ताें की 7 खतरनाक नस्लों को घर में पालने पर लगा बैन, रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासन ने पेट और कम्युनिटी डॉग्स के लिए नए बायलॉज जारी कर दिए हैं। शहर को साफ-सुथरा तथा सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने ये नियम बनाए हैं। अब कुत्ते पालने वालों को रजिस्ट्रेशन, नस्ल, संख्या और व्यवहार के सख्त नियमों का पालन करना होगा और उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना या कुत्ता जब्त करने तक की कार्रवाई हो सकती है। नगर निगम ने अमेरिकन बुलडॉग, अमेरिकन पिटबुल, पिटबुल टेरियर, बुल टेरियर, केन कोरसो, डोगो अर्जेटीनो और रॉटवीलर जैसी 7 खतरनाक नस्लों को घर में पालने पर पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। अब से कोई व्यक्ति इन नस्लों का कुत्ता नहीं पाल सकेगा।

हालांकि जिनके पास पहले से ये कुत्ते मौजूद हैं, उन्हें छूट दी गई है बशर्ते वे 45 दिनों के अंदर इनका रजिस्ट्रेशन करा लें। चंडीगढ़ नगर निगम में हर पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। कुत्ते का पंजीकरण शुल्क 500 रुपए रखा गया है, जबकि हर 5 साल बाद 50 रुपए नवीनीकरण शुल्क देना होगा। रजिस्टर्ड कुत्ते के गले में मैटल टोकन और पट्टा लगाना भी जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन पाए जाने पर नगर निगम कुत्ते को जब्त कर सकता है। अगर रजिस्टर्ड कुत्ता खुले में शौच करता है तो मालिक पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगेगा।

कुत्ते के साथ र्दुव्‍यवहार की शिकायत मिलने पर निगम की टीम घर जाकर सबूत जुटाएगी और शिकायत सही पाई जाने पर कुत्ता जब्त किया जा सकता है और मालिक पर एनिमल क्रुएल्टी एक्ट के तहत केस और जुर्माना लगाया जा सकता है। प्रशासन ने शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्ताें की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है। इनमें सुखना लेक, रोज गार्डन, शांति कुंज, लेजर वैली, मिनी रोज गार्डन, टेरेस गार्डन, शिवालिक गार्डन, बोटेनिकल गार्डन तथा नगर निगम द्वारा अधिसूचित सभी पार्क और सार्वजनिक जगहें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें