Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking : पंजाब में मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, SSP ऑफिस के पास चली गोलियां

October 31, 2025

Breaking : पंजाब में मशहूर कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, SSP ऑफिस के पास चली गोलियां

पंजाब डेस्क: लुधियाना जिले के जगराओं विधानसभा क्षेत्र एक एक बड़ी बारदात की खबर सामने आई है। बता दें कि युवा कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात जगराओं एसएसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय तेजपाल सिंह, पुत्र रणधीर सिंह, निवासी गांव गिद्दड़विंडी के रूप में हुई है। तेजपाल अपने दो साथियों के साथ हरि सिंह अस्पताल रोड के पास मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और तेजपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही पलों में हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जिससे कबड्डी खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।

सुचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने तुरंत ही मामले की जाँच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें