Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Halloween पर डरावने भूत भी नहीं टिक पाए, हनुमान जी के दर्शन ने जीता दिल, वायरल हुआ वीडियो

November 2, 2025

Halloween पर डरावने भूत भी नहीं टिक पाए, हनुमान जी के दर्शन ने जीता दिल, वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: देश और दुनिया में हैलोवीन का त्योहार अब लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। इस अवसर पर लोग डरावने भूत-प्रेत, ज़ोंबी और अन्य अजीबोगरीब किरदारों में खुद को सजाते हैं और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हँसते-हँसते पेट पकड़ने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में हैलोवीन पार्टी में भूत-प्रेतों का हनुमान जी से सामना होता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान और हँस पड़ा। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

हैलोवीन पर हनुमान जी को देख भूतों का हुआ ये हाल

वीडियो @chhaparia_anmol नामक एक्स हैंडल पर साझा किया गया है। वीडियो में एक ऑफिस के माहौल में आयोजित हैलोवीन पार्टी दिखाई देती है। पार्टी में मौजूद लड़कियां और कुछ लड़के हैलोवीन के ट्रेंड के अनुसार डरावने भूत-प्रेत के रूप में ड्रेसअप और मेकअप किए हुए हैं। जब वीडियो बनाने वाला लड़का कैमरे के सामने आता है, तो सभी भूत बार-बार चौंकते हैं और डर के मारे अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि भूत-प्रेत लड़के को देखकर डर से कांपते हैं और कुछ-कुछ पल के लिए भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन असली हाइलाइट तब आती है जब अंत में लड़के का मुखौटा हटता है। वह मुखौटा हनुमान जी का होता है। हनुमान जी के चेहरे को देखते ही भूत-प्रेत पूरी तरह डर जाते हैं और उनके डरावने अभिनय में हास्य पैदा हो जाता है।

देखें वीडियो

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने मजेदार और धार्मिक टिप्पणियाँ दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “भूत पिशाच निकट नहीं आवै… जय बजरंगबली।” दूसरे ने लिखा, “भूत का मुंह निकलेगा भगवान के सामने, जय श्री राम।” वहीं तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “भूतों के पापा।” चौथे यूजर ने कहा, “ये इवेंट भारत तक पहुंच गया, अब तो बजरंगबली ही रक्षा करेंगे।”

इस वीडियो ने साबित कर दिया कि भले ही हैलोवीन डरावने और मजेदार अंदाज में मनाया जाता हो, लेकिन भक्ति और श्रद्धा का असर हमेशा दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देखकर हँसी के ठहाके लगा रहे हैं।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें