Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन VIP नंबरों की हुई नीलामी, कीमत जान उड़ जायेंगे होश

November 2, 2025

इन VIP नंबरों की हुई नीलामी, कीमत जान उड़ जायेंगे होश

पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ में लग्ज़री गाड़ियों के शौकीनों के बीच VIP नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार परिवहन विभाग की नई नंबर सीरीज़ CH 01 DB की ई-नीलामी में करोड़ों रुपये की बोलियां लगीं। कुल मिलाकर इस सीरीज़ के लिए 2 करोड़ 71 लाख 57 हजार रुपये की रिकॉर्ड तोड़ नीलामी हुई।

इस नीलामी में सबसे चर्चित नंबर CH 01 DB 0001 की रही, जिसकी बोली 22.58 लाख रुपये तक पहुंच गई। वहीं जेम्स बॉन्ड से प्रेरित 0007 नंबर ने भी अपनी अलग ही पहचान बनाई और यह नंबर 10.94 लाख रुपये में बिका।

ऑनलाइन नीलामी में उमड़ा उत्साह

परिवहन प्राधिकरण ने इस बार सभी नंबर CH 01 DB 0001 से CH 01 DB 9999 तक ई-नीलामी के जरिए उपलब्ध कराए। लोगों ने विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बोली लगाई और सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को वही नंबर आवंटित किया गया। अब आवेदकों को तय समयसीमा में राशि जमा करवानी होगी, जिसके बाद उनके वाहनों को यह फैंसी नंबर जारी कर दिया जाएगा।

हर सीरीज़ की अपनी कीमत

जब भी किसी सीरीज़ के नंबर खत्म हो जाते हैं, प्रशासन नई सीरीज़ की घोषणा करता है। प्रत्येक नंबर का एक आरक्षित मूल्य (Reserve Price) तय होता है, जिसके बाद बोली प्रक्रिया शुरू की जाती है। इस बार लगभग 1000 नंबरों की नीलामी की गई, जिनमें से 479 नंबरों पर कोई बोली नहीं लगी। ऐसे नंबर अब उनके आरक्षित मूल्य पर ही खरीदे जा सकेंगे।

लग्ज़री गाड़ियों का स्टेटस सिंबल

चंडीगढ़ जैसे शहरों में वीआईपी नंबर न सिर्फ पहचान का प्रतीक बन चुके हैं, बल्कि ये अब स्टेटस और शोहरत की निशानी भी माने जाते हैं। हर नई सीरीज़ में ‘0001’, ‘0007’, ‘0786’ और ‘9999’ जैसे नंबरों के लिए हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें: 11 साल के बच्चे की जिद्द ने बदली किस्मत, रातों-रात परिवार बना करोड़पति

नीलामी के आंकड़ों ने दिखाया ट्रेंड

इस बार की नीलामी ने साफ दिखा दिया कि लग्ज़री कारों के शौकीन अपनी पसंद का नंबर पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार बोली राशि में 25% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कुल नीलामी राशि: ₹2.71 करोड़

सबसे महंगा नंबर: CH 01 DB 0001 – 22.58 लाख रुपये

दूसरा सबसे महंगा: CH 01 DB 0007 – 10.94 लाख रुपये

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें