Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैनिक स्कूल सुजानपुर शिक्षा, खेल व सेना चयन में देशभर में सर्वश्रेष्ठ : अनुराग ठाकुर

November 3, 2025

सैनिक स्कूल सुजानपुर शिक्षा, खेल व सेना चयन में देशभर में सर्वश्रेष्ठ : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर Sainik School Sujanpur: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के 48वें स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव के अवसर पर उपस्थित छात्रों, अध्यापकों व प्रबंध समिति को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्र म में छात्रों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सैनिक स्कूल सुजानपुर ने अपनी स्थापना के 48 वर्षों में शैक्षिक गुणवत्ता, खेलों में अच्छा प्रदर्शन व सेना में चयन जैसे क्षेत्रों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। यह मात्र एक शैक्षणिक संस्थान नहीं है यह स्कूल ऑफ पैट्रियोटिज्म है यह स्कूल ऑफ नेशनलिज्म है। उन्होंने कहा कि उन्हें जहां तक जानकारी है पूरे भारत में 33 सैनिक स्कूल हैं, मगर सैनिक स्कूल सुजानपुर को एनडीए की नर्सरी कहा जाता है।

यहां पढ़ रहा हर एक बच्चा राष्ट्र का धरोहर है, राष्ट्र का पहरेदार है और राष्ट्रीय सुरक्षा का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि दो साल बाद जब सैनिक स्कूल सुजानपुर अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, तब हम शिक्षा, खेल व सेना चयन में देशभर में सर्वश्रेष्ठ स्कूल होंगे। सांसद ने कहा कि सैनिक स्कूल सुजानपुर में सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में वे सदा प्रयासरत रहे हैं। पूर्व में अपने निजी प्रयासों से सुजानपुर सैनिक स्कूल में एक जेनरेटर व एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई थी, ताकि बिजली कटने पर छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो।

किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में एंबुलेंस स्कूल के लिए मददगार साबित हो रही है। सुजानपुर सैनिक स्कूल में आधारभूत ढांचा बढ़ाने के दृष्टिगत 1000 व्यक्तियों की क्षमता का इंडोर स्टेडियम जोकि मल्टीपर्पज हाल के रूप में इस्तेमाल होगा, विकसित किया जाएगा। यह इंडोर स्टेडियम खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगा। अनुराग ने कहा कि वह सैनिक स्कूल के उन कैडेट्स को भी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं, जिन्होंने गत वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार और ट्रॉफियां अर्जित की हैं।

इस विद्यालय ने न केवल अपने उद्देश्यों को पूरा किया है बल्कि इसका एक शानदार उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। इस विद्यालय ने लगभग 650 से अधिक कैडेट्स को सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में भेजा है। इस स्कूल के छात्र सिर्फ सेना में ही नहीं, बल्कि चिकित्सा, इंजीनियरिंग, पुलिस, प्रशासन और अन्य नागरिक क्षेत्रों में भी अपनी श्रेष्ठ कार्यशैली से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह उपलब्धि अपने आप में इस संस्थान की गुणवत्त और प्रशिक्षण की उत्कृष्टता को दर्शाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें