Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवंबर में सरकारी छुट्टियों की भरमार: स्कूल, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

November 3, 2025

नवंबर में सरकारी छुट्टियों की भरमार: स्कूल, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

नेशनल डेस्क। नवंबर महीना त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने कई खास धार्मिक और ऐतिहासिक अवसर आने वाले हैं, जिनकी वजह से सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों और अदालतों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन से दिन सरकारी कामकाज बंद रहेंगे।

नवंबर महीने की मुख्य छुट्टियां

इस साल नवंबर में तीन बड़ी छुट्टियां तय की गई हैं

-5 नवंबर (बुधवार) – गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा

-16 नवंबर (शनिवार) – वीरांगना उदा देवी शहीद दिवस

-24 नवंबर (सोमवार) – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस

-इन दिनों सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और बैंकों में अवकाश रहेगा।

सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला प्रशासन द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। 16 नवंबर को वीरांगना उदा देवी शहीद दिवस मनाया जाएगा। यह दिन निर्बंधित अवकाश (Restricted Holiday) की श्रेणी में आता है। 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः तेलंगाना में बड़ा सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 17 लोगों की मौत, कई घायल

बैंकों में भी रहेगा अवकाश
बैंक यूनियनों की जारी छुट्टी सूची के अनुसार 5 नवंबर (बुधवार) को सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह दिन गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा दोनों अवसरों के कारण अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन बैंक से संबंधित कामकाज नहीं होंगे, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी लेनदेन 4 नवंबर तक निपटा लें। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा घाटों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी तैयारी की जा रही है, क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु नहाने के लिए आते हैं।

अदालतों में भी छुट्टी
जनपद न्यायालय की अवकाश तालिका के अनुसार 5 नवंबर को उन्नाव की सभी अदालतें बंद रहेंगी। इसमें जनपद न्यायालय, सिविल जज जूनियर डिवीजन पुरवा, सफीपुर, ग्राम न्यायालय हसनगंज और बीघापुर शामिल हैं। यह छुट्टी उस रविवार की भरपाई के रूप में दी गई है, जब सार्वजनिक अवकाश पड़ा था।

स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्टियां
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश सूची के अनुसार 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सभी सरकारी और परिषद के अधीन स्कूल बंद रहेंगे।इस दिन मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर भी सभी सरकारी व निजी विद्यालय बंद रहेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें