Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी में सड़क हादसा: बाइक और गाड़ी के बीच हुई टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

November 3, 2025

मंडी में सड़क हादसा: बाइक और गाड़ी के बीच हुई टक्कर, युवक की मौत, एक घायल

Road accident in Mandi: मंडी के गोहर उपमंडल के धंग्यारा गलु के पास सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, हादसा बाइक और एक वैगन आर वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

आपको बता दें कि घटना में मृतक की पहचान रवि कुमार (20) पुत्र मुरारी लाल, निवासी मठयाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि कुमार अपने किसी कार्य के सिलसिले में घर से सुंदरनगर जा रहा था। तभी धंग्यारा गलु के पास सामने से आ रही बैगनार के साथ टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर के कारण युवक बाइक सहित गाड़ी के नीचे दब गया। जैसे ही आसपास के लोग उसे बाहर निकालने पहुंचे, तब तक रवि कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के तुरंत बाद गोहर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वैगन आर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे रोके जा सकें। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को दुखद बताते हुए सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें