Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

YouTube पर 1 लाख Views से कितनी होती है कमाई? झट से जान लें पूरा गणित

November 3, 2025

YouTube पर 1 लाख Views से कितनी होती है कमाई? झट से जान लें पूरा गणित

YouTube Earnings: आज के समय में YouTube सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह ऑनलाइन पैसे कमाने का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। लाखों लोग हर दिन यहां वीडियो अपलोड करते हैं, और कई लोग इससे अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है। YouTube पर 1 लाख व्यूज आने पर कितने पैसे मिलते हैं?। आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

YouTube से कमाई कैसे होती है?
YouTube पर आपकी कमाई का मुख्य जरिया है Adsense (विज्ञापन)। जब कोई व्यक्ति आपके वीडियो पर आने वाले ऐड (Ad) को देखता है या उस पर क्लिक करता है, तो YouTube उससे पैसे कमाता है। फिर YouTube उन पैसों का कुछ हिस्सा आपको देता है और कुछ हिस्सा खुद रखता है। आम तौर पर YouTube आपके वीडियो से होने वाली कुल कमाई का 55% क्रिएटर को और 45% खुद रखता है।

YouTube डाउन होने से लाखों यूजर्स परेशान, म्यूजिक और टीवी भी बंद, क्या थी वजह? | Mint

CPM और RPM क्या होते हैं?

-CPM (Cost Per Mille) और RPM (Revenue Per Mille)।

-CPM: इसका मतलब है कि किसी विज्ञापनदाता ने 1000 व्यूज के लिए कितनी रकम दी।

जैसे – अगर CPM ₹200 है, तो इसका मतलब है कि 1000 व्यूज़ के लिए YouTube को ₹200 मिले।

-RPM: यह बताता है कि उन 1000 व्यूज में से आपको असल में कितने पैसे मिले।

क्योंकि YouTube कुछ हिस्सा अपने पास रखता है, इसलिए आपको पूरी राशि नहीं मिलती।

-उदाहरण के लिए, अगर किसी वीडियो का CPM ₹200 है, तो आपको लगभग ₹100 से ₹120 RPM के रूप में मिल सकते हैं।

1 लाख व्यूज पर कितनी कमाई होती है?

अब आता है सबसे दिलचस्प सवाल- “1 लाख व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं?” इसका कोई फिक्स जवाब नहीं है क्योंकि ये कई बातों पर निर्भर करता है। वीडियो का विषय (Topic)– टेक, एजुकेशन या फाइनेंस वाले वीडियो का CPM ज़्यादा होता है, जबकि एंटरटेनमेंट या म्यूजिक वाले वीडियो में कम। व्यूज किस देश से आ रहे हैं- भारत में CPM कम होता है, जबकि अमेरिका, कनाडा जैसे देशों में ज्यादा। वीडियो पर कितनी बार ऐड्स दिखे हैं- हर व्यू पर ऐड नहीं आता, इसलिए ऐड की संख्या भी मायने रखती है।

भारत में औसतन कमाई का अनुमान अगर आपका वीडियो हिंदी या किसी रीजनल भाषा में है, तो 1 लाख व्यूज पर ₹800 से ₹2000 तक मिल सकते हैं। अगर आपका वीडियो इंग्लिश में है और विदेशी दर्शक देख रहे हैं, तो 1 लाख व्यूज पर ₹5000 से ₹10,000 तक भी मिल सकते हैं।

YouTube Golden Button: यूट्यूब पर कब मिलता है गोल्डन बटन? 1 लाख व्यूज पर कितनी होती है कमाई, जानें पूरा सच - Khabar Wale

कमाई बढ़ाने के स्मार्ट तरीके
अगर आप YouTube से ज्यादा कमाना चाहते हैं, तो सिर्फ व्यूज पर निर्भर मत रहें।

कंटेंट की क्वालिटी बढ़ाएं –

वीडियो की एडिटिंग, आवाज और थंबनेल बेहतर रखें ताकि लोग पूरा वीडियो देखें।

वॉच टाइम और इंगेजमेंट बढ़ाएं –

लंबा वॉच टाइम और ज़्यादा लाइक्स/कमेंट्स से YouTube आपके वीडियो को आगे बढ़ाता है।

नीश टॉपिक चुनें –

टेक, फाइनेंस, एजुकेशन जैसे टॉपिक पर CPM ज़्यादा मिलता है।

स्पॉन्सरशिप लें –

जब आपका चैनल थोड़ा बड़ा हो जाए, तो ब्रांड्स के साथ डील करें।

एफिलिएट मार्केटिंग करें –

अपने वीडियो डिस्क्रिप्शन में प्रोडक्ट लिंक लगाएं और बिक्री से कमीशन पाएं।

ये भी पढ़ेंः Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त, जानें आपके शहरों में कितना है 10 ग्राम गोल्ड का रेट?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें