Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान में भूकंप से 20 लोगों की हुई मौत, 320 से अधिक घायल

November 3, 2025

अफगानिस्तान में भूकंप से 20 लोगों की हुई मौत, 320 से अधिक घायल

काबुल: अफगानिस्तान के समांगन प्रांत में मजार-ए-शरीफ के समीप खुल्म में रविवार की रात शक्तिशाली भूकंप से 20 लोगों की मौत हो गयी और 320 से अधिक लोग घायल हो गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार स्थानीय समयानुसार कल रात लगभग 12:59 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ के पास खुल्म से लगभग 22 किलोमीटर (14 मील) पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में रहा।

अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मजार-ए-शरीफ और आसपास के इलाकों के अस्पतालों में सैकड़ों घायल लोगों को भर्ती कराया गया है तथा प्रभावित इलाके में बचाव दलों को भेजा गया है।

स्थानीय मीडिया की शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 10 बताई गई थी, लेकिन बाद में दूरदराज के इलाकों से और जानकारी आने पर अधिकारियों ने आंकड़े अपडेट कर दिए।

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोना-चांदी के दामों में तेजी, जानें आपके शहर का Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें