Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों ने 30वीं नियमित भेंटवार्ता की

November 4, 2025

चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों ने 30वीं नियमित भेंटवार्ता की

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 3 नवंबर को पूर्वी चीन के हांगचो शहर में रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के साथ दोनों देशों के प्रधान मंत्रियों की 30वीं नियमित भेंटवार्ता की।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन और रूस एक दूसरे के विश्वसनीय अच्छे पड़ोसी और साझेदार हैं। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में गंभीर बदलाव आ रहा है। चीन रूस के साथ रणनीतिक संवाद मजबूत कर विभिन्न क्षेत्रों का समन्वय बढ़ाना चाहता है ताकि समान विकास और सुरक्षित हित की बेहतर सुरक्षा की जाए। पिछले महीने 20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के चौथे पूर्णाधिवेशन ने 15वीं पंचवर्षीय योजना के सुझाव को पारित किया, जिसने भावी पाँच साल यहां तक कि अधिक लंबे काल में चीन के विकास की रूपरेखा खींची है। चीन रूस के साथ पारस्परिक समर्थन प्रगाढ़ कर नये युग में चीन-रूस सर्वांगीण रणनीतिक समन्वित साझेदारी बढ़ाने और आधुनिकीकरण पूरा करने के रास्ते पर हाथ से हाथ मिलाकर बढ़ने को तैयार है।

मिशुस्टिन ने कहा कि नये युग में चीन-रूस सर्वांगीण समन्वित रणनीतिक साझेदारी वर्तमान में इतिहास के सबसे ऊंचे स्तर पर है। रूस चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही मजबूत कर व्यापार, निवेश, यातायात, ऊर्जा, कृषि, डिजिटल अर्थव्यवस्था ,संस्कृति आदि क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने का उत्सुक है।

भेंटवार्ता के बाद दोनों प्रधान मंत्रियों ने 30वीं नियमित भेंटवार्ता की संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किये। वे कस्टम और उपग्रह नेवेगिशन आदि क्षेत्रों के सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के समारोह में उपस्थित हुए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें