
तरनतारन: तरनतारन उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान भी अब प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ गई हैं। उन्होंने आज तरनतारन हलके के कई गांवों का दौरा किया, महिलाओं से मुलाकात की और जनसभाओं को संबोधित किया। डॉ. गुरप्रीत ने कहा कि आज महिलाएं ही देश और समाज की दिशा तय कर रही हैं। आप सरकार ने बीते चार सालों में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है।
इसका सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को हुआ है। महिलाएं अब अपनी बचत को परिवार के बेहतर भविष्य में लगा रही हैं। मान साहब का दिल जनता के बीच धड़कता है, राजनीति उनके लिए जनसेवा का माध्यम है। मान सरकार ने जो वादे किए उन्हें पूरा किया। पंजाब और तरनतारन की हर महिला को हर महीने जल्द 1000 रुपये मिलेंगे, जिससे उनकी जिंदगी और आत्मनिर्भरता दोनों में सुधार होगा। डॉ. गुरप्रीत ने महिलाओं से अपील करते कहा जैसे आप घर के कामों में अपना योगदान देती हैं, वैसे ही लोकतंत्र के इस त्योहार में भी अपना योगदान दीजिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...