Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है ताजा रेट

November 5, 2025

शादी के सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है ताजा रेट

नेशनल डेस्क: शादी का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। नवंबर की शुरुआत में ही सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप गोल्ड ज्वेलरी या सिल्वर आइटम खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह बेहतरीन मौका हो सकता है।

भारत में शादियों और खास मौकों पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है। लोग इसे सिर्फ गहनों के लिए नहीं बल्कि सुरक्षित निवेश के तौर पर भी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी की कीमतों में कितनी कमी आई है और अभी ये किस भाव पर मिल रहे हैं।

MCX पर सोना-चांदी हुआ सस्ता

4 नवंबर दोपहर 12:30 बजे के करीब एमसीएक्स (MCX) पर दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव ₹120,685 प्रति 10 ग्राम रहा। ये पिछले बंद भाव ₹121,409 से करीब ₹724 सस्ता है। यानी सोने की कीमत में 0.6% की गिरावट आई है। वहीं चांदी भी सस्ती हुई है। दोपहर 12:32 बजे चांदी ₹145,924 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद भाव ₹147,758 से ₹1,834 कम है। यानी चांदी में 1.24% की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में मेयर बने जोहरान ममदानी, भारत से है खास नाता

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा रेट

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 4 नवंबर को 24 कैरेट सोना ₹1,21,010 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,10,926 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,46,120 प्रति किलो (लगभग 1.25% सस्ती) है।

देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट

शहर                         24 कैरेट (₹/10 ग्राम)                 22 कैरेट (₹/10 ग्राम)

दिल्ली                          ₹1,22,510                                   ₹1,12,400
मुंबई                            ₹1,22,460                                   ₹1,12,250
चेन्नई                            ₹1,22,730                                   ₹1,12,500
कोलकाता                     ₹1,22,460                                  ₹1,12,250

 

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोना खरीदते समय उसकी प्योरिटी (purity) जांचना बहुत जरूरी है। इसके लिए हॉलमार्क नंबर जरूर देखें…

24 कैरेट गोल्ड पर ‘999’ लिखा होता है

22 कैरेट गोल्ड पर ‘916’ अंकित होता है

18 कैरेट गोल्ड पर ‘750’ लिखा रहता है

इसके अलावा हमेशा बिल लेना न भूलें, ताकि भविष्य में बेचने या बदलने पर कोई परेशानी न हो।

सोने की कीमतें क्यों गिर रही हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में डॉलर मजबूत हुआ है, क्रूड ऑयल के दाम गिरे हैं और ब्याज दरें स्थिर रहने से गोल्ड की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है। इसके अलावा त्योहारों के बाद स्थानीय बाजारों में मांग घट गई है, जिससे कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी! जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें