लुधियाना: देर रात समराला चौक में हंगामा हो गया। इस दौरान बस से उतरी महिलाओं व उसके रिश्तेदारों ने एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया और उसे पकड़ लिया। युवक की महिला ने जमकर छित्तर परेड की और उसे सैंडल मारे। आसपास मौजूद लोगों ने भी महिलाओं का साथ दिया। युवक ने खुद को एडवोकेट बताया और कहा कि गलत फहमी के कारण ही यह सब हुआ है। उसने महिला के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की। युवक को सैंडल मारते महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
घटना मंगलवार रात की है। समराला चौक में एक महिला और उसके रिश्तेदारों ने युवक को पकड़ लिया। महिला ने सैंडल उतारा और युवक को मारना शुरू कर दिया। महिला का आरोप था कि युवक ने उससे बस में छेड़छाड़ की है। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन उन लोगों ने दोबारा उसे पकड़ लिया और मारपीट की। महिला के साथ उसकी महिला रिश्तेदार व परिवार के अन्य लोगों ने भी उसे पीटा। युवक का कहना था कि वह एडवोकेट है, उसने किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की है। आसपास के कुछ लोगों ने इस घटना की मोबाइल पर वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...