
Instagram Vs YouTube: सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रहा, बल्कि आज यह करोड़ों लोगों के लिए कमाई का एक बड़ा माध्यम बन चुका है। खासकर युवाओं के बीच Instagram और YouTube दो ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिनसे हजारों कंटेंट क्रिएटर्स अपनी पहचान बना रहे हैं और अच्छी-खासी आमदनी कमा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कौन-सा प्लेटफॉर्म ज्यादा पैसे देता है Instagram या YouTube? आइए जानते हैं दोनों के बीच का अंतर और कमाई के तरीके…
YouTube से कैसे होती है कमाई?
YouTube पर कमाई का मुख्य जरिया है Ad Revenue। जब दर्शक किसी वीडियो को देखते हैं, तो उसमें चलने वाले विज्ञापनों से क्रिएटर को पैसा मिलता है। इसके अलावा Super Chat, Channel Membership, Brand Sponsorships और Affiliate Marketing से भी आय होती है।
YouTube की कमाई कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे वीडियो के व्यूज़, वॉच टाइम, ऑडियंस का देश, और कंटेंट की कैटेगरी। भारत में औसतन 1000 व्यूज़ पर ₹20 से ₹100 तक की कमाई होती है। वहीं, अगर चैनल इंटरनेशनल ऑडियंस को टारगेट करता है तो यह राशि ₹300-₹400 प्रति 1000 व्यूज़ तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि जितने ज्यादा व्यूज़ और एंगेजमेंट होंगे, उतनी अधिक इनकम होगी।
Instagram से कैसे होती है कमाई?
Instagram पर YouTube की तरह डायरेक्ट एड रेवेन्यू नहीं मिलता। यहां क्रिएटर्स की कमाई का आधार है ब्रांड प्रमोशन, रील स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट लिंक और कोलैबोरेशन। किसी ब्रांड का प्रोडक्ट प्रमोट करने पर इन्फ्लुएंसर को उनकी फॉलोअर्स संख्या और एंगेजमेंट रेट के हिसाब से पेमेंट किया जाता है।
उदाहरण के तौर पर, जिनके पास लगभग 1 लाख फॉलोअर्स हैं, वे एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए ₹5,000 से ₹50,000 तक कमा सकते हैं। वहीं, बड़े इन्फ्लुएंसर्स जिनके लाखों फॉलोअर्स होते हैं, वे एक ही ब्रांड डील से लाखों रुपये तक कमा लेते हैं।
कौन है ज्यादा फायदेमंद?
अगर लॉन्ग-टर्म इनकम की बात करें तो YouTube ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म माना जाता है। यहां एक वीडियो अपलोड करने के बाद भी वह सालों तक व्यूज़ और रेवेन्यू देता रहता है। इसके विपरीत, Instagram पर रील्स और पोस्ट्स का लाइफ टाइम छोटा होता है ट्रेंड बदलते ही कंटेंट का असर घट जाता है।
हालांकि, Instagram उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद है जो तेजी से पैसे कमाना चाहते हैं और जिनकी फॉलोइंग मजबूत है। वहीं YouTube उन लोगों के लिए बेहतर है जो दीर्घकालिक करियर और निरंतर इनकम बनाना चाहते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...