Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

आठवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (CIIE) शांगहाई में शुरू, रिकॉर्ड स्तर पर भागीदारी

November 7, 2025

आठवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (CIIE) शांगहाई में शुरू, रिकॉर्ड स्तर पर भागीदारी

आठवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (CIIE) 5 नवंबर को यहां विशाल उत्साह और अपार उम्मीदों के बीच शुरू हो गया है। इस वर्ष का एक्सपो अपने इतिहास में सबसे बड़े पैमाने वालों में से एक है, जिसमें व्यापार प्रदर्शनियों के लिए अनुबंधित क्षेत्रफल 360,000 वर्ग मीटर से अधिक हो गया है। यह आंकड़ा पिछले सभी संस्करणों को पीछे छोड़ता है और वैश्विक व्यापार में चीन की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है। इस वर्ष के CIIE में डिजिटल और स्वास्थ्य उपभोग के लिए नए प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सिल्वर इकोनॉमी, आइस एंड स्नो इकोनॉमी, स्पोर्ट्स इकोनॉमी और ऑटोमोटिव टूरिज्म जैसे नए विषय पेश किए गए।

लगातार भागीदारी से दिखा विश्वास: इस महत्वपूर्ण व्यापारिक मेले में वैश्विक कंपनियों के गहरे विश्वास का प्रमाण यह है कि 170 कंपनियों और 27 संस्थानों ने लगातार आठवें साल इसमें हिस्सा लिया है। इसके अलावा, 40 देशों और क्षेत्रों के 60 से अधिक विदेशी मंडप इस बार एक्सपो की शोभा बढ़ा रहे हैं। वाणिज्य उप मंत्री शेंग किउपिंग ने कहा कि चीन लगातार 16 वर्षों से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े आयात बाजार के रूप में अपनी स्थिति बनाए हुए है। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान, देश का कुल वस्तुओं और सेवाओं का आयात 15 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है।

सीआईआईई के पहले सात संस्करणों ने कुल मिलाकर 500 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के सौदे उत्पन्न किए हैं, जिससे दुनिया भर के उद्यमों को वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव से निपटने और चीन के विशाल बाजार के विशाल अवसरों में हिस्सेदारी करने में मदद मिली है। वाणिज्य मंत्रालय ने “चीन में साझा बाज़ार, निर्यात के अवसर” विषय पर एक नई पहल शुरू किया, जिसके साथ संबंधित कार्यक्रमों का उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया गया। 8वें CIIE में चीन मंडप 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान सुधारों को गहरा करने और उच्च-स्तरीय खुलेपन को आगे बढ़ाने में देश की नवीनतम उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। होंगच्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच 2025 की विश्व खुलापन रिपोर्ट और नवीनतम विश्व खुलापन सूचकांक जारी किया गया।

इस आयोजन में बेल्ट एंड रोड परियोजना के 123 साझेदार देशों के उद्यमों ने भाग लिया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23.1 प्रतिशत अधिक है। सबसे कम विकसित देशों की कुल 163 कंपनियाँ ने भाग लिया, जो 23.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अफ्रीकी उत्पाद खंड का विस्तार किया गया है और भाग लेने वाले अफ्रीकी उद्यमों की संख्या में साल-दर-साल 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पहली बार, होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच ने वैश्विक दक्षिण में आर्थिक लचीलापन और सतत कृषि विकास बढ़ाने पर चर्चाओं की मेजबानी की। कोलंबिया है अतिथि देश: इस वर्ष एक्सपो की मेजबानी के लिए कोलंबिया को अतिथि देश का दर्जा दिया गया है। कोलंबिया अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्पादों को इस मंच के माध्यम से प्रदर्शित करेगा।

नए खंड, नई संभावनाएं: इस बार एक्सपो में कई नए आकर्षण जोड़े गए हैं:

  • ‘चार्मिंग सिटीज‘ खंड: सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक नया ‘चार्मिंग सिटीज‘ खंड शुरू किया गया है, जहां विभिन्न देशों के शहर अपनी अनूठी पहचान प्रस्तुत करेंगे।
  • विकासशील देशों के लिए समर्पित क्षेत्र: पहली बार, कम से कम विकसित देशों (LDCs) के उत्पादों के लिए एक समर्पित क्षेत्र स्थापित किया गया है। इसके साथ ही, अफ्रीकी उत्पादों के खंड का विस्तार और उन्नयन किया गया है। यह कदम वैश्विक आर्थिक सहयोग और समावेशी विकास को मजबूत करने की चीन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वैश्विक बाजार के लिए खुलापन का संदेश: चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो चीन द्वारा अपने बाजारों को दुनिया के लिए खोलने और उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का एक स्पष्ट संकेत है। यह मेला न केवल व्यापारिक सौदों का मंच है, बल्कि यह सांस्कृतिक संवाद और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को भी बढ़ावा दे रहा है। इसके माध्यम से चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था की वसूली और समृद्धि में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 8वां CIIE न केवल चीन की खुले व्यापार नीति को प्रदर्शित करता है, बल्कि यह वैश्विक आर्थिक पुनरुत्थान और सांस्कृतिक संवाद को भी नई गति प्रदान कर रहा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  (लेखक—देवेंद्र सिंह)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें