Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

November 8, 2025

जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर। कुपवाड़ा जिले में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। यह मुठभेड़ केरन सेक्टर में हुई, जो नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित है और घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस (J&K Police) ने एक खुफिया सूचना मिलने के बाद संयुक्त रूप से यह अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

मुठभेड़ कैसे शुरू हुई
सीमा पर तैनात सतर्क जवानों ने कुछ संदिग्ध हरकतें देखीं। सेना ने तुरंत इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। जैसे ही आतंकियों ने अपनी मौजूदगी छिपाने की कोशिश की, उन्होंने सेना की टुकड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सेना ने भी गोलीबारी की और थोड़ी देर की मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए।

एनकाउंटर अभी भी जारी
सेना ने बताया कि इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है। संभावना है कि कुछ और आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं। इसलिए सुरक्षा बलों ने वहां अतिरिक्त जवानों को तैनात कर दिया है ताकि कोई आतंकी भाग न सके।

चिनार कॉर्प्स ने दी जानकारी
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि यह ऑपरेशन घुसपैठ की कोशिश को रोकने के लिए चलाया गया था। उनके मुताबिक, सेना के जवानों ने पहले संदिग्ध हलचल देखी और आतंकियों को चेतावनी दी। लेकिन आतंकियों ने चेतावनी के जवाब में अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकी मारे गए।

 

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
सेना और पुलिस ने पूरे इलाके को कॉर्डन (घेरा) कर लिया है। सुरक्षा के मद्देनज़र आम नागरिकों को वहां जाने से मनाही की गई है। साथ ही, इलाके में ड्रोन और निगरानी उपकरणों की मदद से लगातार नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः ‘दुनिया को अप्रतिम स्वाद से परिचित कराना भी हमारा दायित्व’, मुख्यमंत्री योगी ने की जनता से खास अपील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें