Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

टाटा ने इन 3 गाड़ियों के बंद किए ये वेरिएंट, वेबसाइट से भी हटाया

November 8, 2025

टाटा ने इन 3 गाड़ियों के बंद किए ये वेरिएंट, वेबसाइट से भी हटाया

ऑटो डेस्क: भारत में टाटा की गाड़ियों की बहुत डिमांड है। अब कंपनी ने ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है। Punch, Nexon और Tiago NRG के कुछ वेरिएंट बंद कर दिए हैं। इसके पीछे का कारण प्रोडक्शन को ज्यादा एफिशिएंट और हाई-डिमांड मॉडल्स की डिलीवरी टाइमलाइन को घटाना है। चलिए जानते हैं कौन से वेरिएंट बंद कर दिए गए हैं…

Tata Punch

टाटा की यह गाड़ी 4 वेरिएंट Pure, Adventure, Accompolished और Creative में आती है। इसमें से एडवेंचर और एडवेंचर S वेरिएंट्स को लाइनअप से हटा दिया है।

ये भी पढ़ें: माली में पांच भारतीयों का अपहरण, आतंकी संगठनों पर शक

Tata Nexon

Tata Nexon के रेड कलर ऑप्शन को बंद कर दिया है, क्योंकि इसकी डिमांड बहुत कम थी। अब इस गाड़ी में सिर्फ प्रिस्टीन व्हाइट, डायटोना ग्रे, ग्रासलैंड बीज, प्योर ग्रे, ओशियन ब्लू, रॉयल ब्लू, डार्क एडिशन और रेड डार्क एडिशन जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे।

Tata Tiago NRG

कंपनी ने Tata Tiago NRG और स्टैंडर्ड Tiago के Arizona Blue कलर वेरिएंट को बंद कर दिया है। अब इसमें सुपरनोवा कॉपर, ओशियन ब्लू, प्रिस्टीन व्हाइट, टॉरनाडो ब्लू और डेटोना ग्रे जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: इस जिले के किसान की रातों-रात बदली किस्मत, खेत से निकले 5 बेशकीमती हीरे, जानें कीमत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें