Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में लॉन्च हुई ये शानदार इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या है खासियत

November 8, 2025

भारत में लॉन्च हुई ये शानदार इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या है खासियत

ऑटो डेस्क: Mini Countryman SE All4 इलेक्ट्रिक कार भारत मार्केट में उतार दी गई है। इस कारी की शुरुआती कीमत 66.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। कंपनी ने बुकिंग भी शुरु कर दी है और डिलीवरी भी जल्द शुरू होगी।

डिजाइन

यह MINI अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और दमदार हो गई है। इसका डिजाइन मॉडर्न और मिनिमलिस्ट है, जिसमें 17 इंच के अलॉय व्हील, LED हेडलाइट्स और जॉन कूपर वर्क्स (JCW) ट्रिम का स्पोर्टी टच दिया गया है।

ये भी पढ़ें: आज नोटबंदी के 9 साल पूरे, 1000 के नोट बंद… 2 हजार को भूले लोग, जानें अब कितना बदल गया पेमेंट सिस्टम

इंजन


इस इलेक्ट्रिक कार में 66.45kWh की बैटरी और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो मिलकर 313hp की पावर और 494Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह गाड़ी सिर्फ 5.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है।

फीचर्स


इसमें 240 mm का गोल OLED डिस्प्ले, हर्मन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग, नेविगेशन और वॉइस असिस्टेंट, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: NDA पांच पांडवों की तरह…, अमित शाह ने बिहार से इतनी सीटें जीतने का किया दावा, पढ़ें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें