Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जॉर्जिया के प्रधानमंत्री के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

November 8, 2025

जॉर्जिया के प्रधानमंत्री के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल ही में चीन के शांगहाई में जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्ज़े का इंटरव्यू किया। इस मौके पर कोबाखिद्ज़े ने कहा कि सीआईआईई में भाग लेने जॉर्जिया की छवि दिखाने के लिए एक बहुत अच्छा मौका है। जॉर्जिया चीन के साथ सहयोग बढ़ाने पर अत्यधिक खुला और उत्साही रवैया अपनाता है। यह जॉर्जिया के लिए महत्वपूर्ण विकास की दिशा है। संबंधित आंकड़ों के जाहिर है कि विभिन्न क्षेत्रों में जॉर्जिया और चीन के बीच आयात-निर्यात लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2018 में लागू हुए चीन-जॉर्जिया मुक्त व्यापार समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान काफी हद तक बढ़ा। सीआईआईई दोनों देशों के बीच साझेदारी उन्नत करने में अहम योगदान करता है।

कोबाखिद्ज़े ने कहा कि चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करना जॉर्जिया की कुंजीभूत विदेश नीति और प्राथमिकता है। चीन शांति का प्रोत्साहन करने वाला बड़ा देश है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को दुनिया भर में चीन की महत्वपूर्ण भूमिका पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ चीन ने आधुनिकीकरण, विकास, प्रगति और आर्थिक वृद्धि में आदर्श मिसाल खड़ी की। वैश्विक राजनीतिक मामलों में चीन एक निष्पक्ष प्रतिभागी है।

कोबाखिद्ज़े ने यह भी कहा कि चीन शांति और स्थिरता पर ध्यान देता है और क्षेत्र यहां तक कि और व्यापक क्षेत्रों में शांतिपूर्ण प्रक्रिया बढ़ाता है। इस रुख को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से व्यापक सम्मान और मान्यता मिलनी चाहिए। वर्तमान में दुनिया के कई क्षेत्रों में सैन्य संघर्ष और युद्ध हो रहे हैं। इसी स्थिति में चीन ने एक बिल्कुल अलग दृष्टिकोण दिखाया। इसलिए चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी मजबूत करना जॉर्जिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। चीन का विकास न सिर्फ चीन पर, बल्कि अन्य देशों पर भी सक्रिय प्रभाव डालेगा। सभी देश या व्यक्ति को, जो सचमुच शांति और समृद्धि के आदर्श को कायम रखते हैं, चीन द्वारा हासिल उल्लेखनीय उपल्बियों की प्रशंसा करनी होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें