Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Power Cut Alert! जालंधर में आज लगेगा लंबा पावर कट, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

November 9, 2025

Power Cut Alert! जालंधर में आज लगेगा लंबा पावर कट, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

Jalandhar Power Cut : शहर के निवासियों को आज बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जालंधर वेस्ट सर्कल के तहत आने वाले कई इलाकों में आज रविवार, 9 नवम्बर को पांच घंटे का बिजली शटडाउन रहेगा। यह शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आवश्यक रख-रखाव एवं स्थापना कार्य के चलते किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्य S/D : टी-4 पटेल चौक, डिवीजन : वेस्ट, सर्कल : जालंधर क्षेत्र में 66 केवी स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल लाइन पर किया जा रहा है। इस दौरान 11 केवी न्यू VCB ब्रेकर (न्यू फीडर पिंक सिटी) की स्थापना की जाएगी। यह कार्य 11 केवी बस्ती बावा खेड़ा फीडर के बाइफर्केशन (विभाजन) के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और अधिक स्थिर एवं सुचारू हो सकेगी।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

PSPCL के अधिकारियों ने बताया कि इस रख-रखाव कार्य के दौरान टी-3 बस बार के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, नेशनल फीडर, विदेश संचार, कैनाल, सतलुज, जैन सन, फ्रेंड, केपीटी रोड, स्पोर्ट्स कॉलेज, राजा गार्डन, जेपी नगर, डर्टी नाला, मेट्रो मिल्क, बस्ती बावा खेड़ा (T-2) और बस्ती माठू (सेफ्टी) (T-1)।

बिजली विभाग ने लोगों से की अपील

कॉरपोरेशन ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और कहा है कि रख-रखाव कार्य के दौरान बिजली का उपयोग न करें। PSPCL ने यह भी आश्वासन दिया है कि कार्य निर्धारित समय में पूरा कर बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने किसी भी असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और बिजली उपकरणों का प्रयोग निर्धारित समय के बाद ही करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें