अहमदाबाद। देश में आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन आतंकवादियों को गुजरात आतंक विरोधी दस्ता (Gujarat ATS) ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों आईएसआईएस (ISIS) संगठन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। एटीएस की यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, गुजरात एटीएस को लंबे समय से इन आतंकियों की गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। ये तीनों आतंकवादी कई महीनों से एटीएस के रडार पर थे। जांच में पता चला कि ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले करने की योजना बना रहे थे।
हथियारों के लेनदेन के लिए गुजरात पहुंचे थे
एटीएस ने बताया कि ये तीनों संदिग्ध आतंकवादी गुजरात में हथियारों का लेनदेन करने आए थे। उनका मकसद देशभर में आतंक फैलाने के लिए जरूरी हथियार और संसाधन जुटाना था। इसी दौरान एटीएस की टीम ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी साजिश को विफल कर दिया।
Ahmedabad, Gujarat | Three suspects have been arrested by the Gujarat ATS. They had been on the Gujarat ATS’s radar for the past year. All three were arrested while supplying weapons. They were planning to carry out terrorist attacks in various parts of the country: Gujarat ATS
— ANI (@ANI) November 9, 2025
देशभर में दहशत फैलाने की थी योजना
जानकारी के अनुसार आईएसआईएस के ये आतंकवादी देश में अपने नेटवर्क को फैलाने की कोशिश कर रहे थे। वे नए युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंक की राह पर ले जाने की योजना बना रहे थे। इससे पहले भी देश के कई राज्यों में ऐसे मॉड्यूल का खुलासा हुआ है, जहां युवाओं को आतंक के रास्ते पर डालने की कोशिश की जा रही थी।
यूपी और हैदराबाद से जुड़ा कनेक्शन
गुजरात एटीएस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार तीन आतंकवादियों में से दो का संबंध उत्तर प्रदेश से है। बताया गया है कि ये दोनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। तीसरा आतंकवादी हैदराबाद का निवासी है। सभी की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। तीनों पूरी तरह से प्रशिक्षित (ट्रेंड) आतंकवादी हैं और आईएसआईएस के संपर्क में थे।
लगातार मिल रहे हैं खुफिया इनपुट
खुफिया एजेंसियों से लगातार इनपुट मिल रहे हैं कि आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन भारत में अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार संदिग्ध लोगों की निगरानी कर रही हैं और समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है। गुजरात एटीएस की यह कार्रवाई ऐसे ही एक इनपुट के आधार पर की गई, जिससे एक बड़ी आतंकी वारदात को टाल दिया गया।
ये भी पढ़ेंः Delhi Pollution: ‘जहरीली हवा’ से रेड जोन में पहुंची देश की राजधानी, एक्सपर्ट्स ने लोगों को दी ये सलाह
मेष: दिन शुभ रहेगा...