Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑस्ट्रेलिया फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी पठानमाजरा, ढूंढती रह गई पुलिस

November 9, 2025

ऑस्ट्रेलिया फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी पठानमाजरा, ढूंढती रह गई पुलिस

पटियाला: दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में घिरे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुका हैं। दो महीने से भगोड़े चल रहे पठानमाजरा को पंजाब पुलिस लगातार खोजने में जुटी थी, लेकिन अब पुष्टि हुई है कि उन्होंने विदेश का रुख कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, पठानमाजरा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक निजी चैनल को इंटरव्यू दिया है, जिसे 7 नवंबर को सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इंटरव्यू में उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले को “झूठा और राजनीतिक साजिश” बताया। साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला।

दो महीने से फरार, पुलिस को दिया था चकमा

सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर दो महीने पहले पटियाला के थाना सिविल लाइन में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जब हरियाणा के करनाल जिले के गांव डबरी पहुंची, तो पठानमाजरा वहां से फरार हो गया। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका था।

ये भी पढ़ें: बटाला में बड़ी वारदात: किराना स्टोर मालिक पर चली गोलियां, फैली दहशत

अब जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, पठानमाजरा की विधानसभा सदस्यता फिलहाल प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि अभी उन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। इस बीच, पंजाब पुलिस अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की तैयारी में है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ी गर्मी: तापमान सामान्य से 5.9°C ज्यादा, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें