Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंतों के गंदे बैक्टीरिया से छुटकारा, बस करें ये उपाय

November 9, 2025

आंतों के गंदे बैक्टीरिया से छुटकारा, बस करें ये उपाय

नई दिल्ली : आमतौर पर लोग सोचते हैं कि पेट की समस्याएं केवल पाचन को प्रभावित करती हैं, लेकिन यह सच नहीं है। पेट संबंधी परेशानियां पूरे शरीर पर असर डाल सकती हैं और कई बार गंभीर बीमारियों की वजह बन जाती हैं।

कब्ज जैसी समस्या को अक्सर हल्का समझा जाता है, लेकिन यह पूरे पाचन तंत्र को प्रभावित करती है। इससे सिर दर्द, पेट में सूजन, गैस, बवासीर और अन्य परेशानियां होने लगती हैं। आयुर्वेद में कब्ज को कई बीमारियों की जड़ माना गया है।

कई बीमारियों की जड़ है कब्ज, आंतों में पनप रहे गंदे बैक्टीरिया से ऐसे पाएं छुटकारा

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद में कई उपाय बताए गए हैं। त्रिफला चूर्ण सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट साफ होता है और आंतों की कार्यक्षमता बढ़ती है। अंजीर और मुनक्का खाने से भी राहत मिलती है। इन्हें रात में भिगोकर सुबह सेवन करें या दूध में उबालकर पी सकते हैं।

सुबह खाली पेट नींबू और शहद का सेवन पेट को साफ रखने में मदद करता है और शरीर में विटामिन सी भी मिलता है। आहार में फाइबर बढ़ाएं, साबुत फल और दालें खाएं, और जूस से परहेज करें। इसके साथ हल्की सैर और योग-व्यायाम करने से भी कब्ज में आराम मिलता है।

इन सरल उपायों को अपनाकर आप पेट को स्वस्थ रख सकते हैं और आंतों में पनप रहे गंदे बैक्टीरिया से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। नियमितता से पेट साफ रहेगा और शरीर पूरी तरह तंदरुस्त रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें