कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि बीते शनिवार को पंचरुखी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन से 200 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया।
हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर पता चला था कि एक बोलेरो पिकअप में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना पंचरुखी की टीम ने पंचरुखी से अन्द्रेटा जाने वाले बहाड रोड पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद संदिग्ध बोलेरो पिकअप पुलिस की नाकाबंदी में दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया और तलाशी शुरू की।
पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
तलाशी के दौरान गाड़ी से 200 पेटियां अवैध देसी शराब बरामद हुईं, जिन्हें बड़े चतुराई से छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इनमें 150 पेटियां वीआरवी संतरा ब्रांड की और 50 पेटियां ऊना नंबर-1 ब्रांड की थीं। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा लगभग 18 लाख मिलीलीटर है।
तस्कर गिरफ्तार
एएसआई ने बताया कि मौके पर ही वाहन चालक अंकित सिंह (26) पुत्र हरजिंदर सिंह, निवासी गांव मट्ट, डाकघर सुंगल, तहसील पालमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना पंचरुखी में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अवैध शराब की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों का खुलासा किया जा सके। कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए गश्त, ट्रैफिक चेकिंग और नाकाबंदी का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...